CM का नामांकन दाखिल: इस दौरान साथ रहे नितिन गडकरी

सीएम देवेंद्र फडनवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी से मुलाकात की। उसके बाद उनके साथ मिलकर रोड शो किया।

Update: 2023-07-08 18:05 GMT
CM का नामांकन दाखिल: इस दौरान साथ रहे नितिन गडकरी

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की आज आखिरी तारिख है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ रोड शो करने के बाद दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।

सीएम देवेंद्र फडनवीस दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा के सांपला से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर भाई का टूटा सपना: वापस हुआ टिकट, RPI ने लिया फैसला

सीएम देवेंद्र फडनवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी से मुलाकात की। उसके बाद उनके साथ मिलकर रोड शो किया। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता भी उनके साथ मौजूद थीं। सीएम फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की।

ज्ञात हो कि सीएम देवेंद्र फडनवीस की सीट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि नागपुर दक्षिण-पश्चिमी गांव महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आता है। ये विधानसभा नागपुर के संसदीय क्षेत्र में आता है। 9 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है।

यह भी पढ़ें: हाल-ए-बंगाल: राजनीतिक हथियार बना एनआरसी

Tags:    

Similar News