नीतीश के बेटे के पास पापा से अधिक संपत्ति, सीएम के पास कृषि भूमि भी नहीं

बिहार के मंत्री पशुपति कुमार पारस, मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह और मंत्री सुरेश शर्मा 6 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के साथ अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों से अधिक रईस  हैं। आपको बता दें, सीएम नीतीश कुमार सहित बिहार के 28 कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा साझा किया उस समय ये जानकारी सामने आई है।

Update: 2019-01-06 05:07 GMT

पटना : बिहार के मंत्री पशुपति कुमार पारस, मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह और मंत्री सुरेश शर्मा 6 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के साथ अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों से अधिक रईस हैं। आपको बता दें, सीएम नीतीश कुमार सहित बिहार के 28 कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा साझा किया उस समय ये जानकारी सामने आई है।

ये भी देखें : राहुल गांधी बोले- मोदी के गुजरात में किसानों पर हो रहा है जुल्म

बिहार के सीएम नीतीश ने 56 लाख से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी दी जबकि उनके बेटे के पास चार करोड़ की संपत्ति है। इसमें कृषि भूमि और पुश्तैनी घर शामिल हैं। संपत्ति के ब्योरे में सीएम नीतीश ने 40,039 कैश, तीन बैंक खातों में 42,000 रुपए। फोर्ड इकोस्पोर्ट कार, हुंडई ग्रांड है।

ये भी देखें : बैंक खातों के माध्यम से सरकार ने सब्सिडी के 90 हजार करोड़ रुपये बचाए: रविशंकर प्रसाद

नीतीश के पास 51 तोला सोना और 5 किलो चांदी के बर्तन, 20-20 ग्राम की दो सोने की अंगूठी, एक मोती जड़ी चांदी की अंगूठी है। सोना छोड़कर उनकी चल संपत्ति 16,18,947 रुपए हैं। उनकी संपत्ति में कंप्यूटर, ट्रेड मिल और ओटीजी शामिल हैं। नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है। जिनकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है।

सीएम के पास नहीं है कृषि भूमि

नीतीश के पास कृषि भूमि नहीं है वहीं उनके बेटे निशांत के पास कृषि की अनुमानित कीमत 2.67 करोड़ है। निशांत के पास चल संपत्ति 1.30 करोड़ की है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार ने बैंक में राशि 55,28,759 रुपए घोषित की है जबकि उनकी पत्नी, जो एक यूनिवर्सिटी में टीचर हैं, के बैंक में 87,58,940 रुपए जमा हैं। सुशील मोदी के पास स्विफ्ट कार है। उन्होंने अपनी चल संपत्ति 1.04 करोड़ की घोषित की है जबकि पत्नी के पास चल संपत्ति 1,51,40,558 रुपए की है।

Tags:    

Similar News