#Deepotsav 2018 को भव्य बनाने में जुटी सरकार, 40 मिनट तक जलेंगे 3 लाख से अधिक दीप

Update: 2018-11-03 13:41 GMT

लखनऊ: योगी सरकार #Deepotsav2018 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटी है। घाटों समेत अयोध्या के प्रमुख मंदिरों को सजाया जा रहा है। #Deepotsav2018 का लिम्का वर्ल्ड बुक में रिकॉर्ड दर्ज होगा। 3 लाख से अधिक दीप सरयू तट पर प्रज्ज्वलित किये जाएंगे, जो लगभग 40 मिनट तक जलते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: इस दीवाली चाइनीज लाइटों का बहिष्‍कार, टेराकोटा शिल्‍पकारों के लिए गोल्‍डन चांस

ये भी पढ़ें: लूट की फर्जी कहानी गढ़ने वाले को एसपी ने कुर्सी पर बैठा कर दिया सम्मान

ये भी पढ़ें: वर्कशॉप: बाघ के हमलों को लेकर किसानों को किया गया जागरूक

#Deepotsav2018 में प्रसिद्ध चित्रकार सुदर्शन पटनायक की रेत पर भगवान श्री राम की चित्रकारी होगी। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह और विभागीय उच्च अधिकारियों ने दीपोत्सव की तैयारियों का जायज़ा लिया। इसमें दीपदान, राम-लक्ष्मण, सीता अभिनन्दन स्थल, सरयू घाट, राम की पैड़ी आदि स्मारक शामिल थे। खास यह है कि इस बार अयोध्या में देश-विदेश की 15 झांकियाँ आकर्षण का केंद्र, जिसमें राम जन्म, रामविवाह, ताड़का वध, लक्ष्मण शक्ति, राज्याभिषेक और अन्य अनेक घटनाओं का झांकियों द्वारा जीवन्त चित्रण होगा। इसमें कोरिया, रूस, लाओस एवं ट्रिनिडैड के कलाकार भी शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News