योगी के मंत्री ने राम मंदिर मुद्दे पर जज पर ही उठा दिया सवाल

Update: 2018-11-15 16:51 GMT

शाहजहांपुर : सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह आज शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उन्होंने नहरों की सफाई का निरीक्षण किया। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए अयोध्या फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के जज पर सवाल खङा कर दिया।

मंत्री ने कहा, आखिर इस फैसले पर इतनी कोताही क्यों बरत रहे है। सिंचाई मंत्री का कहना है कि किसी कानून की जरूरत नही है मंदिर हर हाल मे बनेगा।

मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ तेज, मुंबई में जेल भरो आंदोलन आज से शुरू

मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक , मुंबई बंद का आह्वान आज

मराठा क्रांति मोर्चा : महाराष्ट्र बंद हुआ हिंसक, सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग

जाट और मराठा के आरक्षण का भी पक्षधर : कह रहे हैं नीतीश

मुंबई में मूक मराठा क्रांति मोर्चा में लाखों शामिल, ट्रैफिक जाम

पलायन पर उन्होंने कहा, अब अयोध्या से पलायन की खबरें आ रही हैं। योगी सरकार मे कोई भी असुरक्षित नहीं है।

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना है कि अयोध्या मे राम मंदिर बनने से कोई नही रोक सकता। आप हम और सुप्रीम कोर्ट के जज भी जानते है कि वहां पर राम मंदिर था। लेकिन फिर भी क्यों फैसला सुनाने मे कोताही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून बनाने की कोई जरूरत नहीं है। विशाल राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

मीडिया पर भी सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम लोग राम मंदिर का नाम लेते है तो कहते है की राम के नाम पर चुनाव लङते है और जब नाम नहीं लेते है तो कहते है कि राम के नाम पर चुनाव लङने वाले मंत्री अब राम मंदिर पर कुछ बोलते नहीं है।

Tags:    

Similar News