नेता जी ध्यान दें! प्रियंका से जुड़ी सबसे सटीक बात तो प्रशांत किशोर ने कही है

कांग्रेस के लखनऊ में हुए मेगा रोड शो के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के लेकर बयानबाजी और कयासबाजी का दौर चल निकला है। जो पक्ष में हैं वो फायदे गिना रहे हैं जो विपक्ष में हैं वो प्रियंका को धूमकेतु से अधिक नहीं मान रहे हैं।

Update: 2019-02-12 04:24 GMT

नई दिल्ली : कांग्रेस के लखनऊ में हुए मेगा रोड शो के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के लेकर बयानबाजी और कयासबाजी का दौर चल निकला है। जो पक्ष में हैं वो फायदे गिना रहे हैं जो विपक्ष में हैं वो प्रियंका को धूमकेतु से अधिक नहीं मान रहे हैं। लेकिन इनके बीच जनता दल यूनाईटेड के महासचिव और कांग्रेस के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी की इंट्री पर सबसे काम की बात कही है।

ये भी देखें : आज इन लोकसभा सीटों के दावेदारों के साथ मंथन करेंगी प्रियंका

क्या बोले प्रशांत

प्रशांत किशोर ने कहा, प्रियंका ने शुरुआत की है, किसी के पास भी जादू की छड़ी नहीं है। मैं इतने कम समय में उन्हें बहुत बड़ी चुनौती नहीं मानता हूं। ऐसा इसलिए नहीं है कि प्रियंका के अंदर काबिलियत नहीं है बल्कि इतने कम समय में बड़ी छाप छोड़ पाना बहुत मुश्किल है। हां लंबे समय की बात करें तो प्रियंका गांधी बड़ा चेहरा हैं और बड़ा नाम हैं।

ये भी देखें : प्रियंका-राहुल से हारने पर बीजेपी का ये सांसद छोड़ देगा राजनीति

किशोर ने कहा, अगर हम सब ये सोचें कि इतने कम समय में कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी में प्रियंका गांधी या कोई भी नेता बदलाव लाएगा तो ऐसा सोचना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रियंका गांधी को 2-3 साल का समय दिया जाना चाहिए ताकि लोग उनके बारें में आंकलन करने की बेहतर स्थिति में हों।

 

Tags:    

Similar News