Delhi Politics News: शहजाद पूनावाला की AAP विधायक पर हुई टिप्पणी के बाद सियासत गर्म, अखिलेश बोले- 'शब्द बाण से अपमानित पूर्वांचली इसे नहीं भूलेंगे'

Delhi Politics News: बीते बुधवार को एक समाचार चैनल की बहस के दौरान पूनावाला ने आप विधायक ऋतुराज झा पर तंज कसने के लिए उनके उपनाम का इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी को आम आदमी पार्टी ने अपमानजनक बताया था।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Update:2025-01-17 11:34 IST

Delhi Politics Samajwadi Party President Akhilesh Yadav Speaks on Shehzad Poonawalla Objectionable Remarks on AAP MLA

Delhi Politics News: बीते बुधवार को एक समाचार चैनल की बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की ओर से आप विधायक ऋतुराज झा पर किये गए तंज को लेकर अब सियासत गर्म हो चुकी है। इस मामले पर बढ़े विवाद के बीच अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की उप्र, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति उस संकीर्ण सोच को दर्शाता है, जो हमेशा नकारात्मक रही है।

निर्वाचित विधायक के उपनाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है': अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर आम आदमी पार्टी, दिल्ली के एक निर्वाचित विधायक के उपनाम को बिगाड़कर, उस उपनाम के लिए अत्यंत आपत्तिजनक अपशब्द का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि घोर निंदनीय भी है। ये कथन भाजपा की उप्र, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति उस संकीर्ण सोच को दर्शाता है, जो हमेशा नकारात्मक रही है।

शब्द बाण से अपमानित हुए पूर्वांचली इसे कभी नहीं भूलेंगे

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ये किसी माफ़ी से ख़त्म होनेवाला मामला नहीं है। इस ‘शब्द-बाण’ से अपमानित हुए पूर्वांचली, इसे कभी भूलेंगे नहीं। यूपी-बिहार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। अखिलेश यादव की इस टिप्पणी के बाद एक ट्विटर यूजर ने अखिलेश यादव को अयोध्या में रामभक्तों पर हुए गोलीकांड की याद दिलाते हुए लिखा कि 'श्री राम भक्तों की हत्यारी पार्टी को भारत का कोई सनातनी कभी माफ नहीं करेगा, बाबर की औलादों के अलावा, कोई आपको वोट नहीं देगा..'।

भाजपा प्रवक्ता ने AAP विधायक ऋतुराज झा पर की थी टिप्पणी

आपको बताते चलें कि बीते बुधवार को एक समाचार चैनल की बहस के दौरान पूनावाला ने आप विधायक ऋतुराज झा पर तंज कसने के लिए उनके उपनाम का इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी को आम आदमी पार्टी ने अपमानजनक बताया था। वहीं, भाजपा नेता पूनावाला ने जोर देकर कहा है कि उन्होंने कभी किसी को गाली नहीं दी। उन्होंने आप पर झूठ फैलाने और उनका चरित्र हनन करने का आरोप लगाया।

Tags:    

Similar News