मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनने पर सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी ने दिया ये जवाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी आज यानी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंची। मेनका गांधी का महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी मतदाताओं से संतुष्ट नहीं दिखीं।

Update: 2019-06-02 08:19 GMT

सुल्तानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी आज यानी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंची। मेनका गांधी का महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी मतदाताओं से संतुष्ट नहीं दिखीं। जब पत्रकारों ने पूछा कि उन्हें हर बार बीजेपी सरकार में मंत्री बनाया जाता था, लेकिन इस बार उन्हें मंत्री क्यों नहीं बनाया गया? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि सुल्तान से पूछिए।

मेनाक गांधी ने जिले की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यहां के एसपी को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एसपी के ऊपर है। एसपी अच्छा हो तो कानून व्यवस्था ठीक होती है। एसपी ठीक नहीं हो तो प्रतिदिन अपहरण, धमकी जैसी मिलती हैं।

यह भी पढ़ें...प्रयागराज: त्रिपौलिया में आज भी कायम है ठंडई पीने-पिलाने की परंपरा

मेनका गांधी ने जिले के विकास पर कहा कि विकास कार्यों की एक लिस्ट हमने पहले से डीएम को भेजा है और गांव शहर के लोगों को जो भी परेशानी हो वह मुझे लिखकर दें। हम लोग बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे पास बड़े-बड़े कामों की लिस्ट आई है। उसके अलावा कोई काम है तो बताएं जैसे-जैसे बताते जाएंगे हम काम करते जाएंगे। गठबंधन प्रत्याशी का नाम लिए बगैर मेनका ने कहा के हम सब लोग एक होकर इन बाहुबलियों का आतंक कम कर देंगे।

यह भी पढ़ें...अनन्या पांडे अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के साथ बॉलीवुड में करने वाली थी डेब्यू ?

मेनका गांधी बीएसपी से निष्कासित पूर्व मंत्री विनोद सिंह के घर पर दोपहर का भोजन भी करेंगी। इसके अलावा 3 जून को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी और 4 जून को एसपी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगी।

Tags:    

Similar News