राजस्थान चुनाव प्रचार में उतरे यूपी बीजेपी प्रेसीडेंट, कांग्रेस पर जमकर बरसे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाजपा से देश को खतरा बताये जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल के नेतृत्व वाली कांग्रेस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वालों से गलबहिया करते है और जब वापस भारत लौटते है तो राहुल को अपना कैप्टन बताते है। 

Update: 2018-12-04 17:04 GMT

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाजपा से देश को खतरा बताये जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल के नेतृत्व वाली कांग्रेस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वालों से गलबहिया करते है और जब वापस भारत लौटते है तो राहुल को अपना कैप्टन बताते है।

यह भी पढ़ें ......अँधेरे में बीजेपी के नए नाथ का इंतज़ार करते रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में शामिल रही कांग्रेस और आज की कांग्रेस में जमीन आसमान का फर्क है। सोनिया-राहुल की कांग्रेस वोट बैंक के लालच में किसी का भी साथ ले सकती है। परिवारवाद में फंसी कांग्रेस एक प्राइवेट लिमिटेेड कम्पनी बन गयी है जो न देश का भला करेगी न जनता का। डा पाण्डेय ने राजस्थान चुनाव में भाजपा की शानदार विजय का दावा करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान ने विकास के नये आयामों पर पहुंचा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के चुनावों में प्रचार के दौरान जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें ......यूपी में भाजपा करेगी 1 से 15 दिसंबर तक हर विधानसभा में पदयात्रा

डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि देश की सत्ता में सर्वाधिक समय तक कांग्रेस पार्टी ने शासन किया और पीढ़ी दर पीढ़ी अमेठी संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी उनकी माँ सोनिया गांधी और पिता स्वर्गीय राजीव गांधी सांसद रहे लेकिन अमेठी का विकास नहीं हो सका। राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार में घूम-घूम कर विकास की बाते कर रहे है।

यह भी पढ़ें ......मिशन 2019: चुनावी अभियान में मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी तय

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के झूठ बोलकर चुनाव जीतना चाहते है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में हार के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी चाहे जितने जतन कर लें। देश की जनता कभी भी राहुल गांधी को अपना नेता नहीं स्वीकार कर सकती है।

Tags:    

Similar News