मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: जंतर-मंतर पर राजद का धरना शुरू, केजरीवाल भी पहुंचे

Update: 2018-08-04 13:30 GMT

नई दिल्ली: मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर राजद का धरना शुरू हो गया है। तेजस्वी यादव, मिसा भारती, जय प्रकाश यादव, मनोज झा समेत पार्टी के कई नेता धरना में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल समर्थन करने के लिए मंच पर पहुंच गये हैं। धरना स्थल पर लेफ्ट नेता डी राजा भी मौजूद हैं। राहुल गांधी के भी पहुंचने के कयास लगाये जा रहे है।

ब्रजेश ठाकुर को फांसी दो -तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि बालिका गृह मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पिछले एक साल में बिहार में अपराध बढ़ गया है। एक के बाद एक गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

ये भो पढ़ें...शेल्टर होम रेप केस: सीएम नीतीश बोले- हम शर्मसार हो गए

महागठबंधन के लिये सभी दलों को आना होगा साथ

तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। राहुल गांधी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। चुनाव से पहले महागठबंधन हो इसके लिए सभी दल के नेताओं को साथ बैठना होगा और बात करनी होगी।

राहुल गांधी भी होंगे शामिल

राजद का धरना प्रदर्शन शाम चार बजे शुरू हुआ यह 6 बजे तक चलेगा। शाम 6 से 8 बजे तक कैंडिल मार्च होगा। धरना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेने वाले हैं। पार्टी के सभी विधायक और सांसद से धरना में शामिल होने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें...बिहार : मुजफ्फरपुर बाल गृहकांड मामले की CBI जांच के आदेश

केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील

तेजस्वी के धरना प्रदर्शन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का साथ मिला है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से धरना में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया- दिल्ली के लोगों से अपील है कि हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए आज जंतर-मंतर पर जरूर आयें।

 

Tags:    

Similar News