योगी की मंत्री ने यूपी को बताया गंदा घर, साफ करने में लगेगा समय

Update: 2017-06-17 11:30 GMT

आगरा : सूबे की खनन एवं आबकारी राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने आगरा में यूपी के लिए जो कहा वो नए राजनीतिक बवाल को जन्म दे सकता है।

मंत्री ने कहा ये काफी वर्षों की बिगड़ी हुई व्यवस्था है। जब घर गंदा हो तो दीपावली पर करीब बीस दिन लगते है। ये घर बहुत गंदा है। इसलिए समय लगेगा।

अवैध खनन रोकने के सवाल पर अर्चना ने कहा, हम खनन पर एक नई फ़ोर्स का गठन करने जा रहे हैं। प्रदेश में भूमाफियाओं पर नकेल कसने जा रहे हैं। पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति का बिना नाम लिए मंत्री ने कहा कि जो भी जाल था, वो महज छः महीने में खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा आबकारी विभाग के सारे सिंडीकेट टूटेंगे। सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। सरकार अपराध पर फास्ट एक्शन ले रही है। दीपक जब बुझता हुआ होता है, तो और तेज़ जलता है। सरकार अच्छा कार्य कर रही है थोड़ा प्रतीक्षा करें।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News