यूपी विधानसभा: हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी, अहमद हसन ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Update: 2018-08-27 07:34 GMT

लखनऊ: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही यहां हंगामा भी शुरू हो गया है। दरअसल, देवरिया कांड को लेकर सपा चर्चा कराने पर अड़ी हुई है, जिसके कारण सदन में हंगामा हो रहा है। बता दें, सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच भी जारी है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने बयान दिया है कि यूपी सरकार संवेदनहीन है।

लड़कियों को देवरिया से गोरखपुर भेजा जाता था

उन्होंने आगे कहा कि देवरिया कांड में बच्चियों के साथ ज़ुल्म हुए। बीजेपी के लोगों की कलई खुल जाती अगर जांच सीबीआई को जाती। इस मामले को लेकर उन्होंने आगे कहा कि लीपा पोती की जा रही है। लड़कियों को देवरिया से गोरखपुर भेजा जाता था। अपराध में यूपी का बोलबाला है, अराजकता है। जंगलराज है।

अहमद हसन ने आगे कहा कि सरकार नाम की चीज़ यूपी में नहीं है। यही नहीं, यूपी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार ने धोखा किया। सरकार ने युवाओं को नौकरी नहीं दी है। राजभवन के सामने लूट हत्या होती है।लड़कियों पर लाठियां बरसाई जाती है। जहां रेप के खिलाफ आवाज़ उठती है वहां हत्या हो जाती है। अस्पताल में दवाईयां नही हैं लोग परेशान हैं।

जनता को फेस नहीं कर पा रही योगी सरकार

उन्होंने ये भी कहा कि गरीबों को मदद नही मिल रही है। जनता को यह सरकार फेस नहीं कर सकती है। हम सदन में इन मुद्दो को उठा रहे हैं। सरकार बर्खास्त होनी चाहिए। पिछली सरकार में विकास के काम हुए लेकिन इस सरकार ने सभी विकास कार्यों को रोक दिया है। यह सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने नफ़रत फैलाने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने योगी सरकार को दलित और आरक्षण विरोधी भी बताया।

Tags:    

Similar News