Punjab Ka Naya CM: चरणजीत सिंह चन्नी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बने पंजाब से दलित वर्ग के पहले सीएम

Punjab Ka Naya CM: चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी दलित नेता ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है।

Published By :  Shreya
Update: 2021-09-20 05:05 GMT

चरणजीत सिंह चन्नी शपथ ग्रहण करते हुए (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Charanjit Singh Channi Oath Ceremony: पंजाब की सियासत में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। पंजाब के इतिहास में आज पहली बार किसी दलित नेता ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। इसके साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Randhawa) और ब्रह्म महिंद्रा (Braham Mahindra) ने भी उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। 


Live Updates
2021-09-20 06:25 GMT

राहुल गांंधी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी को बधाई दी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांंधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी। 

2021-09-20 06:08 GMT

कैप्टन से मिलने जाएंगे चरणजीत सिंह चन्नी

इस बीच सूत्रों से खबर सामने आई है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा था कि कैप्टन इस शपथ ग्रहण समरोह का हिस्सा होंगे, लेकिन वो राजभवन नहीं पहुंचे।

2021-09-20 06:06 GMT

चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। ठीक इसी के बाद राहुल गांधी राजभवन पहुंचे। फिलहाल ओम प्रकाश सोनी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण कर रहे हैं। 

2021-09-20 05:58 GMT

पंजाब के मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफ के बाद सूबे की बागडोर संभाली है। 

2021-09-20 05:43 GMT

थोड़ी देर में ही चन्नी लेंगे शपथ

चरणजीत सिंह चन्नी अब बस थोड़ी ही देर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। 

2021-09-20 05:36 GMT

चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में अब राहुल गांधी का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद सेरेमनी की शुरुआत होगी। 

2021-09-20 05:10 GMT

राहुल गांधी भी समारोह में होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में केवल 40 लोग ही शामिल हो सकेंगे। चन्नी चंडीगढ़ के पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस सेरेमनी में शामिल हो सकते हैं।

2021-09-20 05:09 GMT

कांग्रेस का दलित सिख कार्ड

पंजाब के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में कई नाम सामने आए थे, लेकिन कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम की कुर्सी देकर दलित सिख कार्ड (Dalit Sikh Card) खेला है। चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। वो सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

Tags:    

Similar News