Punjab News: सोनिया गांधी से मिले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में हलचल

Punjab News: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह (Punjab CM Amarinder Singh) ने आज यानी मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मिले।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-10 16:54 GMT

सोनिया गांधी और अमरिंदर सिंह  (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Punjab News: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह (Punjab CM Amarinder Singh) ने आज यानी मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मिले। जानकारों की माने तो कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी के आवास पर मुलाकात की है। फिलहाल इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक बात सामने नहीं आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मुलाकत में कयास लगाया जा रहा है कि पंजाब में कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। इस बात की चर्चा राजनितिक जगत में हो रही है।

बता दें कि पंजाब में कांग्रसे की कमेटी में बदलाव आ सकता है। इसी को लेकर पहली बार अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाकता की है। इसके अलावा अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से पंजाब को लेकर कई मुद्दों पर बात की है। इस दौरान उन्होंने सरकारी कामकाज विधायक और पार्टी संगठन को लेकर राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पूरी जानकारी दी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस में कई दिनों तक बनी तनाव के बीच पिछले दिनों पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (  को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं जानकारों की माने तो सीएम और सरकार के कामकाज को लेकर कांग्रेस के नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में ड्रग्स के मामले को लेकर चर्चा की और कहा कि सीएम पार्टी के अध्यक्ष को इसके बारें में पूरी जानकारी दी होगी। आपको बताते चलें कि कांग्रेस के नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष बनने के पूरी तरह जोश में आ गए हैं। जिसे देखते हुए अमरिंदर सिहं ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News