Punjab Farmer Protest: पुलिस के चंडीगढ़ कूच से रोकने पर सड़क पर ही धरने पर बैठे किसान, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Punjab Farmer Protest: बुधवार सुबह जब किसानों की भीड़ चंडीगढ़ की तरफ बढ़ने लगी। तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के रोकने से नाराज किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गये।;

Update:2025-03-05 11:56 IST
farmer protest 

Punjab Farmer Protest: चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर आज किसान मार्च करेंगे। किसानों के मार्च निकालने के मद्दनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की गयी है। सभी एंट्री प्वाइंटस पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गयी है। सभी प्वाइंटस पर लगभग 2500 जवानों की तैनाती की गयी है। बुधवार सुबह जब किसानों की भीड़ चंडीगढ़ की तरफ बढ़ने लगी। तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के रोकने से नाराज किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गये। किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

किसानों के मार्च को लेकर सरकार का कहना है कि उन्हें आंदोलन की अनुमति नहीं दी गयी है। वहीं किसानों के चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 34 में धरना प्रदर्षन करने को भी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि पंजाब के अलग-अलग जनपदों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में किसान सवार होकर चंडीगढ़ की ओर कूच रहे हैं। किसानों की भीड़ को पंजाब पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया है। जिसके बाद वह धरने पर बैठ गये हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों के मुताबिक उन्हें चंडीगढ़ कूच करने नहीं दिया जा रहा है। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पॉइंट पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। संगठन ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से चंडीगढ़ जाने के लिए निकले किसानों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है।

किसानों को पुलिस ने हिरासत में लियाः जतिंदर सिंह

इस संबंध में क्रांतिकारी किसान यूनियन जिला मोगा के अध्यक्ष जतिंदर सिंह ने कहा कि जब वह चंडीगढ़ जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें मोगा जनपद के अजीतवाल में रोक दिया। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया है। इसके विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

एक सप्ताह तक प्रदर्शन का ऐलान

किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में एक सप्ताह तक धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। किसानों के धरने की घोषणा के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अलर्ट घोषित कर दिया है। बीते दिनों पुलिस ने कई किसान नेताओं को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। साथ ही कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की संयुक्त किसान मोर्चा ने निंदा की है।

Tags:    

Similar News