Punjab Politics News: चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, कैप्टन सरकार में पूर्व मंत्री रहे राणा गुरमीत सिंह हुए BJP में शामिल

Punjab Politics News: पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2021-12-21 08:51 GMT

Punjab Politics News: पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बता दें, कि राणा गुरमीत सिंह पंजाब की कुछ दिन पहले तक रही कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में खेल मंत्री थे। 

गौरतलब है कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में खेल मंत्री रहे राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया। सोढ़ी गुरुहरसहाए से विधायक हैं। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, कि वे पार्टी में चल रही अंतर्कलह से परेशान हैं।

कैसा रहा है राजनीतिक करियर? 

राणा गुरमीत सिंह सोढी प्रदेश की राजनीति के पुराने खिलाड़ी रहे हैं। वो फिरोजपुर के गुरूहरसहाय विधानसभा से जीतकर आते हैं। सोढी कांग्रेस से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 40 वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की। बाद में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनी तो उसमें उन्हें खेल मंत्री बनाया गया। साल 2002 से 2017 तक वे गुरुहरसहाय से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं। माना जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से अच्छे संबंध के कारण ही वो बीजेपी में शामिल हुए हैं।

पंजाब के हित में लिया फैसला

राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज दिल्ली में केंद्र सरकार के मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत तथा भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा, कि 'मैंने पंजाब के हित में यह फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ही पंजाब को बचा सकते हैं।'

सिद्धू पर उठाए थे सवाल

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu) के खिलाफ मोर्चा खोला था। सोढ़ी ने पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर पार्टी तोड़ने की कोशिश के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने सच्चे कांग्रेसियों की वफादारी पर सवाल उठाने को लेकर बड़ा हमला बोला था।

Tags:    

Similar News