Assembly Election 2022: चुनाव प्रचार में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एंट्री, राष्ट्रवाद समेत अन्य मुद्दों पर पीएम मोदी को घेरा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीडियो जारी कर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Krishna
Update: 2022-02-17 09:53 GMT

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल तस्वीर)

Assembly Election 2022: देश में पांच राज्यों चुनावी राज्यों में शुमार पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) का मंच सज चुका है। देश के गिने चुने राज्यों की सत्ता पर काबिज कांग्रेस (Congress) पंजाब की सत्ता में बने रहने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) औऱ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की भी चुनाव प्रचार में ऐंट्री हो चुकी है। एक वीडियो के जरिए अपनी बातों को रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने मोदी सरकार (Modi Government) की नीतियों पर जमकर हमला बोला।

नकली है पीएम मोदी का राष्ट्रवाद

दस साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मोदी सरकार को घरते हुए कहा कि उनकी नीति अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती है। उनका राष्ट्रवाद नकली है। पूर्व पीएम ने कृषि कानूनों की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण देश के लोगों पर कर्ज बढ़ गया है।

सीएम चन्नी का किया बचाव

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा में हुई लापरवाही पर आलोचना के शिकार हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) का पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर जिस तरह पंजाब के सीएम और यहां के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई, उसके ठीक नहीं कहा जा सकता है।

पूर्व पीएम ने कहा कि लोग कांग्रेस सरकार के दौरान हुए अच्छे कामों को याद रख रहे हैं। इस समय देश में अमीर और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब और और गरीब हो रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए कांग्रेस ही सबसे बेहतर विकल्प है।

चीनी कब्जे को दबाने की कोशिश

पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत चीन के बीच लद्दाख स्थित सीमा पर चल रहे गतिरोध पर मोदी सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार की विदेश नीति को विफल करार देते हुए कहा कि सीमा पर चीनी घुसपैठ के मुद्दे को दबाने की कोशिश की जा रही है।

नेहरू को जिम्मेदार ठहराने पर बोले मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की नीतियों की आलोचना करने पर कंज कसा है। उन्होंन कहा कि देश में केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण साढे सात साल में महंगाई औऱ बेरोजगारी बढ़ गई है। देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। फिर भी सरकार अपनी गलती मानने औऱ सुधारने के बजाय देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराती है। 

Tags:    

Similar News