Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी ने आप पर बोला बड़ा हमला, बताया- RSS से निकली हुई पार्टी

Punjab Election 2022 : पंजाब में रैली (priyanka gandhi rally) करने पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने संभावित प्रमुख प्रतिदवंदी आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-02-13 15:10 IST
प्रियंका गांधी ने आप पार्टी पर किया हमला (Social Media)

Punjab Election 2022: Punjab Election 2022 : पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election) को लेकर चुनाव प्रचार (Election campaign) तेज हो चुका है। यूपी (Uttar pardesh) औऱ उत्तराखंड (Uttarakhand) के बाद सियासी दलों के स्टार प्रचारक अब पंजाब के चुनावी अखाड़े में उतर चुके हैं। नेताओं की धुंआधार रैली से गरमाई पंजाब की सियासी फिजा में जमकर शब्दों के तीर छोड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में अब तक यूपी चुनाव (Up election) की बागडोर संभालने वाली कांग्रेस महासचिव औऱ स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पंजाब के मोर्चे पर भी दस्तक दे दी है। पंजाब में रैली (priyanka gandhi rally) करने पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने संभावित प्रमुख प्रतिदवंदी आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। 

आप पर बरसीं प्रियंका गांधी 

पंजाब के कोटकपूरा में नवी सोच औऱ नवा पंजाब रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आम आदमी पार्टी पर काफी हमलावर दिखीं। प्रियंका ने दिल्ली सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में कुछ नहीं किया। शिक्षण औऱ स्वास्थ्य संस्थानओं के लिए कुछ नहीं किया, केवल विज्ञापनों के माध्यम से दिखावा किया। आम आदमी पार्टी पर बड़ा आऱोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकली हुई पार्टी है। 

केजरीवाल और मोदी पर तंज 

केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि आजकल दिल्ली मॉडल की बात हो रही है। ये लोग दिल्ली से आए हैं जो पहले से ही फेल हैं। ये ठीक वैसे ही हैं जैसे कुछ समय पहले गुजरात मॉडल की खुब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। कांग्रेस महासचिव ने आप और बीजेपी को विज्ञापनों वाली पार्टी करार देते हुए जनता से इनसे सावधान रहने की अपील की। 

कैप्टन पर निशाना और चन्नी की तारीफ

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कभी पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे औऱ अब अपनी अलग पार्टी बनाकर बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा। प्रियंका ने उनको हटाने के पीछे तर्क देते हुए कहा कि वो केंद्र सरकार के इशारों पर चल रहे थे। इसलिए उन्हें बदलना पड़ा। उन्होंने मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की तारीफ करते हुए कहा कि हमने पंजाब में एक गरीब औऱ दलित मुख्यमंत्री को चुना। हमने पंजाब में पंजाब के मुख्यमंत्री को चुना। हम चाहते हैं कि पंजाब की सरकार पंजाब से ही चले। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो वो दिल्ली से चलेगी।   

Tags:    

Similar News