पंजाब में बड़ा ऐलान: अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं, बस एक फोन कॉल सीधे भगवंत मान को, नप जायेंगे अपराधी

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने कुर्सी संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी करने जा रहे हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-03-17 14:06 GMT

भगवंत मान (फोटो-सोशल मीडिया)

Punjab News: ऐतिहासिक जनादेश के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री बने भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने कुर्सी संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जंग का ऐलान कर दिया है। सीएम मान भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह (Shaheed e Azam Bhagat Singh) के बरसी पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर (Anti Corruption Helpline Number) जारी करेंगे। इसमें उनका व्हाट्सऐप नंबर होगा। पंजाब के लिए अब व्हाट्सऐप के जरिए करप्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

करप्शन के खिलाफ सख्त मान

अपने चुनावी भाषणों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर बोलने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर कोई रिश्वत मांगे तो मना मत करें, उसकी ऑडिया या वीडियो रिकॉर्डिंग करके उनके वाट्सऐप नंबर पर भेज दें। मेरा ऑफिस पूरे मामले की जांच करेगा और भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पंजाब सीएम (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि वे ईमानदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूध्द नहीं हैं। लेकिन घूस लेने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भरोसा देते हुए कहा कि वे ईमानदार अधिकारियों के साथ सदैव खड़े रहेंगे। हफ्ता वसूली के लिए कोई भी नेता किसी अधिकारी को परेशान नहीं करेगा। इस दौरान मान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 99 प्रतिशत लोग ईमादार होते हैं केवल एक प्रतिशत भ्रष्ट लोगों के कारण सिस्टम बिगड़ता है।

दिल्ली का दिया उदाहरण

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपनी ही पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में ऐसा ही नंबर जारी किया गया था। जिसके बाद दिल्ली से भ्रष्टाचार ऐसे खत्म हुआ कि तब से केजरीवाल ही दिल्ली की सत्ता में आ रहे हैं। पंजाब में भी इसी प्रकार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जाएगी।

केजरीवाल ने तारीफ की

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने पंजाब सीएम के इस फैसले की जमकर तारीफ की है। दिल्ली सीएम ने कहा कि जब उन्होंने दिल्ली में इसे लागू किय़ा था, तब भ्रष्टाचारी डरने लगे थे। अब पंजाब में भी इसी करह करप्शन समाप्त होगा।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News