Rajasthan BJP List: भाजपा की तीसरी सूची जारी, 58 उम्मीदवारों को इन सीटों से मिला टिकट

Rajasthan BJP List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को 58 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी 124 सीटों पर पहले ही प्रत्याशी उतार चुकी थी। नई लिस्ट के नामों के साथ ही 182 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Update: 2023-11-02 12:33 GMT

Jaipur News (Pic: Social Media)

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं भाजपा ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। देखें किसे कहां से टिकट दिया गया है...?

भाजपा की सूची में खास क्या?

-जयपुर की हवामहल सीट से बाल मुकुंद आचार्य और विराटनगर सीट से कुलदीप धनखड़ को टिकट दिया।

-अलवर के रामगढ़ से जय आहूजा को टिकट दिया गया है। जय आहूजा ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे हैं। वे लंबे समय से पाकिस्तानी विस्थापित हिंदू परिवारों के लिया काम कर रहे हैं।

-अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को टिकट दिया गया है। इनके बेटे मोहित यादव भी इस सीट से दावेदारी कर रहे थे।

-भरतपुर के नदबई से जगत सिंह को टिकट दिया गया है। ये नटवर सिंह के बेटे हैं।

-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया गया है।

-टोंक सीट पर सचिन पायलट से अजित सिंह मेहता मुकाबला करेंगे।

-एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को खंडेला से टिकट। इन्हें सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है।

-जालोर जिले की भीनमाल सीट से पूराराम और रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल को प्रत्याशी बनाया गया है।

-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाने वाले कैलाश मेघवाल का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह शाहपुरा से लाला राम बैरवा को प्रत्याशी बनाया गया है।


इन्हें यहां से मिला टिकट

सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़, करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनियां, खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, पिलानी से राजेश दहिया, खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर, सीकर से रतनलाल जलधारी, खाण्डेला से सुभाष मील, विराटनगर से कुलदीप धनखड, जमवा रामगढ़ से महेंद्रपाल मीणा, हवा महल से बाल मुकुंद शर्मा, किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह जाटव, बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव, रामगढ़ से जय आहूजा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से बन्नाराम मीणा, कठूमर से रमेश खिंची, कामां से नाक्षम चैधरी, नदबई से जगत सिंह, बयाना से बच्चू सिंह बंशीलाल, बसेड़ी से सुखराम कोली, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, सरदारपुरा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर से अतुल भंसाली, लूणी से जोगाराम पटेल, जैसलमेर से छोटू सिंह भाटी, गुढा मालानी से केके बिश्नोई, भीनमाल से पूराराम चैधरी, वल्लभगढ़ से उदयलाल डांगी, केशवरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल, रामगंज से मदन दिलावर और बारां अटरू से सारिका चैधरी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

पहले 124 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

इससे पहले भाजपा ने 21 अक्टूबर को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें वसुंधरा राजे समेत उनके 14 समर्थकों को भी टिकट दिया गया था। वहीं, पहली सूची में भाजपा ने सात सांसदों समेत 41 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। अब तीसरी सूची में 58 नामों का एलान किया गया है। तीन सूचियों को मिलाकर भाजपा अब तक 182 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। अभी हनुमानगढ़, आदर्श नगर, सिविल लाइंस और किशन पोल समेत 18 सीटों को होल्ड रखा गया है।

Tags:    

Similar News