भारत जोड़ो यात्रा आज करेगी राजस्थान में प्रवेश, पायलट-गहलोत में फिर छिड़ा पोस्टर वॉर!

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा, गहलोत-पायलट पोस्टर वॉर,

Update: 2022-12-04 07:29 GMT

Bharat Jodo Yatra In Rajasthan : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज यानि रविवार को राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में सचिन पायलट ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हो और इसे एतिहासिक बनाएं। सचिन पायलट के इस वीडियो को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी तनातनी पिछले दिनों सार्वजनिक हो गई थी। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा तक सभी नेताओं को एकजुटता दिखाने का फरमान जारी किया है।

राजस्थान के झालावाड़ शहर में, सचिन पायलट के साथ राहुल गांधी के पोस्टर शहर की सड़कों पर लगाए गए। हालांकि, पोस्टर में अशोक गहलोत को नहीं देखा जा सकता है।यह राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ राहुल गांधी के पोस्टर शहर में पहले लगाए जाने के बाद आया है। इन पोस्टर्स में कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह की झलक देखी जा सकती है.यात्रा को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने खास तैयारी की है। प्रदेश के सभी जिलों में यात्रा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जहां बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की होगी।

भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान से 500 स्टेट यात्रियों का चयन भी कर लिया गया है, जो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे। इसके अलावा यात्रा के साथ हर जिले से डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, मजदूर और अन्य सभी समाज के लोगों को भी शामिल होंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। 15 दिन यात्रा प्रदेश में रहेगी। 19 दिसंबर को राहलु गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा के साथ राजस्थान में कांग्रेस पार्टी भाजपा के ऊपर भी सियासी माइलेज लेने का मकसद रखे हुए है। शायद यही वजह है कि राजस्थान में यात्रा शुरुआत उस हाड़ौती से करने की योजना है, जिसे भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे का गढ़ कहा जाता है। इसके अलावा झालावाड़ में राहुल | गांधी चार विधानसभा सीटों पर असर डालना चाहेंगे, जिन पर भाजपा का कब्जा है। इसके अलावा यहां | की दो लोसकभा सीटों पर भी इसका असर हो सकता है। इस तरह से कांग्रेस चाहती है कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वह राजस्थान में खुद तो मजबूत तो करे ही, साथ ही भाजपा का असर भी कम कर दे।

Tags:    

Similar News