Rahasyamayi Mandir : इस रहस्यमयी मंदिर में अंधेरा होने पर जाने से क्यों डरते हैं लोग, आखिर क्या है इसके पीछे का राज

Rahasyamayi Mandir : आज हम आपको भारत के ही एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग जाने से डरते हैं। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं भी है।

Written By :  Vidushi Mishra
Newstrack :  Network
Update: 2021-09-19 09:59 GMT

किराडू मंदिर (फोटो- सोशल मीडिया)

Rahasyamayi Mandir : भारत देश में भिन्न-भिन्न जाति, धर्म, भाषा, रहन-सहन, रंग-रूप, भेषभूषा के अलग-अलग लोग रहते हैं। देश में रहने वाले इन लोगों में भले ही कितनी ही विभिन्नता भले ही क्यों न हो, लेकिन भारत की सांस्कृतिक विरासत में जो एकता है, वो दुनिया के किसी देश में नहीं है। मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा और गिरजाघर में अपने धर्म के अलावा भी वो लोग आस्था से जाते है।

ऐसे भारत में कई मंदिर हैं जहां पर अलग-अलग धर्म के लोग आस्था- विश्वास के साथ पूजन अर्चना करते हैं। इन मंदिरों में आने से लोगों में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होती है। लेकिन आज हम आपको भारत के ही एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग जाने से डरते हैं। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं भी है। 

रहस्यमयी मंदिर का राज (Mystery of Kiradu)

जीं हां भारत के राजस्थान के बाड़मेर ( Kiradu Temple Location ) में स्थित इस मंदिर का किराडू है। इस रहस्यमयी मंदिर में सूर्य ढलने के बाद कोई मंदिर क्या मंदिर परिसर के भी आस-पास नहीं दिखता है। इस मंदिर के किस्से दुनियाभर में चर्चित हैं। तो चलिए बताते हैं राजस्थान के इस किराडू मंदिर ( Kiradu Temple ) के बारे में-

इस मंदिर को लेकर लोगों में डर इस हद तक बना हुआ है कि जैसे ही सूर्य ढलने का समय होता है, मंदिर के चारों तरफ सन्नाटा छा जाता है। कोई भी मंदिर के आस-पास नहीं दिखता है। और फिर जैसे-जैसे अंधेरा होता है, मंदिर के परिवेश के पास से लेकर दूर तक कोई नजर नहीं आता है। रहस्यों से भरे इस मंदिर की स्थापत्य कला भारत की दक्षिणी शैली में बनाई गई है।

किराडू मंदिर (फोटो- सोशल मीडिया)

यहां रहने वाले स्थानीय लोगों की इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि कई साल पहले इस स्थान पर एक सिद्ध साधु अपने शिष्यों के साथ आए थे। उसी दौरान साधु एक दिन अपने शिष्यों को छोड़कर कहीं भ्रमण करने के लिए चले गए।

शिष्य की तबियत बहुत खराब हो गई

तभी उस बीच उनके एक शिष्य की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई। शिष्य की हालत खराब होती देख बाकी के शिष्यों ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उन शिष्यों की मदद नहीं की। फिर बाद में जब साधु भ्रमण करके वापस लौटे तो अपने आश्रम में पहुंचे। जहां उन्हें इस घटना के बारे में पता चला। साधु इस घटना से इतना क्रोधित हो उठे और सभी गांव वालों को श्राप (Kiradu Temple Curse ) दे दिया कि सूर्यास्त के बाद सभी गांव के लोग पत्थर बन जाएंगे। लेकिन इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि उस बीमार शिष्य की मदद गांव की एक महिला ने की थी। 

तभी इस घटना पर श्राप देते हुए साधु ने कहा था कि वो सूर्यास्त होने से पहले गांव से चली जाए और पीछे मुड़कर न देखे। लेकिन उस महिला ने साधु की बातों को गंभीर नहीं लिया और उसने पीछे मुड़कर देख लिया। देखते ही देखते वह महिला पत्थर बन गई। इस वजह से मंदिर से कुछ दूरी पर साधु के श्राप वाली महिला की मूर्ति ( Kiradu Temple Lady Statue ) बनी हुई है। यही कारण है कि आज तक सूर्य अस्त होने के बाद इस मंदिर में कोई नहीं जाता है।

महिला की मूर्ति (फोटो- सोशल मीडिया)


 


Similar News