Rajasthan All Ministers Resign: अभी-अभी काँग्रेस में भूचाल, सभी मंत्रियों का इस्तीफा

Rajasthan All Ministers Resign: पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा (Rajasthan all ministers resign)। कल स्पष्ट होगी पूरी पिक्चर। राजस्थान में होगा बड़ा परिवर्तन

Newstrack :  Network
Update:2021-11-20 19:54 IST

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट: फोटो- सोशल मीडिया

Rajasthan All Ministers Resign: राजस्थान कैबिनेट विस्तार (Rajasthan cabinet reshuffl) कल। पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा (Rajasthan all ministers resign)। कल स्पष्ट होगी पूरी पिक्चर। राजस्थान में होगा बड़ा परिवर्तन। कांग्रेस का दावा परिवर्तन के बाद मजबूत होकर उभरेगी पार्टी। चर्चा है मुख्यमंत्री का परिवर्तन भी संभव हो सकता है। तमाम नये चेहरों को लेकर बनेगा नया मंत्रिमंडल। कल दो बजे पार्टी मुख्यालय जाएंगे सभी विधायक। उसके बाद स्पष्ट होगी स्थिति। कल चार बजे का समय दिया गया है राजभवन से।

राजस्थान मंत्रियों के इस्तीफे का कारण  

कहा जा रहा है कि पंजाब के बाद अब राजस्थान में आपरेशन शुरू हो गया है। फिलहाल किसी को पता नहीं कि कल क्या होने वाला है। चर्चा यह भी है कि यह आपरेशन सचिन पायलट और अशोक गहलौत की लड़ाई को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। दोनों के बीच सुलह कराने के लिए कांग्रेस आलाकमान जुट गया है जिसकी कमान उत्तर प्रदेश में लखनऊ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सम्हाले हुए हैं।

सूत्रों का कहना है कि असली मामला सचिन पायलट को लेकर फंसा है। अब ये कांग्रेस आलाकमान पर है कि वह सचिन पायलट को किस तरह संतुष्ट करता है। सचिन पायलट अपने छह विधायकों को मंत्रिमंडल में लाना चाहते हैं तो उधर अशोक गहलौत अपने लोगों को मंत्रिमंडल में स्थान दिलाना चाहते हैं। दोनों के बीच इसी मसले पर टकराव है। कांग्रेस आलाकमान कैसे दोनों को संतुष्ट करता है ये देखने की बात होगी। अगर पंजाब का घटनाक्रम राजस्थान में दोहराया तो किसी तीसरे को राजस्थान की कमान सौंप कर दोनों को दिल्ली की राजनीति मेंलिया जा सकता है। हालांकि उसके बाद भी दोनों का झगड़ा कैसे खत्म करा पाएंगी प्रियंका इस पर सबकी निगाहें हैं। 

अभी अभी ये खबर मिली है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत आज राज मुख्यमंत्री से मिलने जा सकते हैं। इस बीच कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर चुके हैं और उनके आज रात राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने की संभावना है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर बैठक शाम सात बजे शुरू हुई। शपथ ग्रहण कल होने की संभावना है।

संभावित मंत्रियों में अशोक गहलौत के खेमें के महेंद्र जीत सिंह मालवीय, शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, महेश जोशी और रामलाल जाट के नाम लिये जा रहे हैं जबकि सचिन पायलट खेमें के मुरारी लाल मीना, रमेश मीना, ब्रिजेंद्र ओला और हेमराम चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की संभावना है।

Tags:    

Similar News