Rajasthan News: राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का विवादित बयान, बोला "सड़कें कैटरीना कैफ के गालों की तरह बनाएं"

Rajasthan News: राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajasthan minister Rajendra Singh Gudha) एक बार फिर अपने विवादित बयान के करण सुर्खियों में हैं।

Newstrack :  Network
Written By :  Shweta
Update: 2021-11-24 10:03 GMT

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (फोटोः सोशल मीडिया)

Rajasthan News: राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajasthan minister Rajendra Singh Gudha) एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। बता दें कि अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot govt) में नए मंत्री बने राजेंद्र सिंह गुढ़ा आज झुंझुनू जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान अशोक गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने विवादित बयान देते हुए बोला कि, "सड़कें कटरीना कैफ के गालों की तरह बनाएं"। इस बयान के बाद वह पूरी तरह से घिर गए हैं। बहरहाल इस समय राजेंद्र सिंह गुढ़ा अशोक गहलोत सरकार में  सैनिक कल्याण और होमगार्ड राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त है। 

आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र झुंझुनू पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने 'प्रशासन गांवों के संग' अभियान के तहत शिविर में भाग लिया। इस दौरान लोगों ने खराब सड़कों की शिकायत की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि सड़क हेमा मालिनी के गाल जैसी, लेकिन फिर उन्होंने खुद कहा कि हेमा मालिनी अब बूढ़ी हो गई हैं अब सड़कें कैटरीना कैफ के गालों की जैसी बननी चाहिए।  बताते चलें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

  दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News