Rajasthan News: महिला ने एक ऐसे बच्चे को दिया जन्म, जिसे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, 20 मिनट में ही हो गई मौत

Rajasthan News: महिला ने एक अद्भुत बच्ची को जन्म दिया। जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। इस बच्ची शरीर में हर एक चीज दो थीं, केवल सिर एक था।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-03-06 07:43 GMT

चार हाथ पैर वाली बच्ची (Pic: Social Media)

Rajasthan News: राजस्थान के चुरु जिले में एक बच्ची को देखकर सभी हैरान हैं। दरअसल, महिला ने एक अद्भुत बच्ची को जन्म दिया। जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। इस बच्ची शरीर में हर एक चीज दो थीं, केवल सिर एक था। हालांकि डिलीवरी के 20 मिनट बाद ही बच्ची की मौत हो गयी। अस्पताल के डाक्टरों कहना है बच्ची की नार्मल डिलेवरी हुई थी, बच्ची की मां भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका।

सिर छोड़कर शरीर में प्रत्येक अंग दो

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ के गंगाराम अस्पताल में राजलदेसर कस्बे की एक महिला 5 मार्च को करीब 8 बजकर 30 मिनट पर डिलेवरी के लिए भर्ती हुई थी। उसकी सोनोग्राफी में डबल हार्ट थे। जिसके बाद अस्पताल की डॉक्टर रीटा सोनगरा ने महिला की नार्मल डिलेवरी करवायी। डिलेवरी के दौरान महिला ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। उसके चार हाथ और चार पैर, दो रीढ़ की हड्डी, दो फीमेल प्राइवेट पार्ट थे। बच्ची की हार्टबीट काफी कम थी। जन्म के बाद बच्ची की सांसे चल रही थीं। लेकिन करीब 20 मिनट के बाद बच्ची की सांसे थम गईं। डॉक्टर सोनगरा ने मेडिकल की भाषा में कंजनोकल एनोमली बताया है। उन्होने कहा कि गुणसूत्र में अंतर होने के कारण ऐसा हो सकता है। 

अस्पताल में चार हाथ और चार पैर वाली बच्ची के जन्म लेने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। होली से एक दिन पहले जन्मी इस बच्ची को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।  

Tags:    

Similar News