Rajasthan politics: पायलट-गहलोत में फिर खिंची तलवारें! गुलाम नबी आजाद से की तुलना, 'तारीफों' पर मचा बवाल

Sachin Pilot on CM Ashok Gehlot: सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा है। कहा, ये दिलचस्प है, कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसी तरह गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ की थी।

Written By :  aman
Update: 2022-11-02 08:35 GMT

सचिन पायलट और अशोक गहलोत (Social Media)

Sachin Pilot on CM Ashok Gehlot: राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस की राजनीति नित नई करवटें ले रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) एक-दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ते। ये जगजाहिर है। कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता एक बार फिर आमने-सामने हैं। मगर इस बार अंदाज जुदा है। दरअसल, पायलट ने पीएम नरेंद्र मोदी के बहाने गहलोत पर तंज कसा। साथ ही, गुलाम नबी आजाद और पीएम मोदी की तारीफों की याद दिलाते हुए सीएम अशोक गहलोत को लपेटने की कोशिश की।

'..उसके बाद क्या हुआ सब जानते हैं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में थे। पीएम वहां मानगढ़ गौरव गाथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंच पर साथ-साथ थे। अपने संबोधन में गहलोत ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। तब, प्रधानमंत्री ने भी अशोक गहलोत के बारे में अच्छा-अच्छा कहा। अब इन्हीं 'तारीफों' पर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत पर तंज कसा। पायलट ने कहा, 'ये बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम रहा। क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी तरह गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की भी तारीफ की थी। मगर, उसके बाद क्या हुआ सभी जानते हैं।'

गहलोत पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम अशोक गहलोत पर कहा, कि 'गहलोत और उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में साथ काम किया था। मुख्यमंत्री गहलोत देश के बहुत से मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे। याद दिलाते हुए कहा, उस दिन मंच पर बैठे सभी मुख्यमंत्रियों में भी वो सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री थे। पीएम ने आगे कहा, अगले साल यानी 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन, बीच-बीच में पीएम मोदी ने गहलोत की तारीफें की। ये अलग बात है कि अब उस तारीफ के मायने निकाले जा रहे हैं। 

बैठक रद्द होने पर कांग्रेस आलाकमान नाराज

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ये भी कहा कि, 25 सितंबर को राजस्थान में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होनी थी, मगर नहीं हो पाई। जिसके लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने पार्टी नेतृत्व से माफी भी मांगी थी। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने इस मामले को गंभीरता से लिया। जबकि, पार्टी आलाकमान ने इसे अनुशासनहीनता माना। ऐसे में इस पर कार्रवाई होगी। ताकि ये संदेश जाए कि कांग्रेस पार्टी अनुशासन पसंद पार्टी है। पार्टी में नियम सबके लिए बराबर हैं। उन्होंने कहा, जिन 3 नेताओं को नोटिस मिला है, उन्होंने जवाब भी दिया। अब बातचीत कर इस पर फैसला लिया जाएगा। सचिन पायलट ने कहा, पार्टी ये मानती है कि गलती हुई तो उसे ठीक करने का समय अब आ गया है। 

Tags:    

Similar News