Rajasthan Election 2023: सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, कहा-लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन बदले में दीं समस्याएं

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन बदले में केवल समस्याएं दीं।

Update: 2023-11-16 13:37 GMT

CM Yogi Adityanath (Pic: Social Media)

Rajasthan Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। वहीं राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस की नजरें अब राजस्थान चुनाव पर टिक गई हैं। दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक जमकर चुनावी रैलियां कर रही हैं। बीजेपी के कई स्टार प्रचारक आज रास्थान में थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राजस्थान के कोटा में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। राजस्थान के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस देश की समस्या का नाम है

कोटा जिले के पीपल्दा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन बदले में केवल समस्याएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। देश में गुंडागर्दी, भष्ट्राचार कांग्रेस ने दिया। कांग्रेस समस्या का बोझा है और बीजेपी ही देश की समस्या का समाधान है। समस्या का समाधान भी मोदी की वजह से हुआ है और आगे भी होगा।

सियासी पारा गरम

जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान के दिन करीब आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे राज्य का राजनीतिक सियासी पारा गरम होता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल पूरे जोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टोंक और राजसमंद चुनावी रैली की। इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अजमेर, कोटा से सियासी हुंकार भरी। सीएम योगी ने कहा कि इस बार राजस्थान की जनता राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने जनता को पांच साल केवल छला है। अब समय आ गया है सत्ता परिवर्तन का जनता ने मन बना लिया है इस बार यहां भाजपा की सरकार बनाने का।

Tags:    

Similar News