OMG: मासूम ने की Physics में ग्रेजुएशन, 1 साल में पूरा किया कोर्स

बेल्जियम के लॉरेंट सिमंस ने फिजिक्स विषय में ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-12 11:43 GMT

लॉरेंट सिमंस ने की फिजिक्स में ग्रेजुएशन (social media)

बेल्जियम के रहने वाले 11 साल के लॉरेंट सिमंस ने छोटी सी उम्र में बहुत बड़ा ख्वाब देखा है। लॉरेंट ने 11 साल की उम्र में ही फिजिक्स जैसे कठिन सब्जेक्ट में ग्रैजुएशन कर लिया है। लॉरेंट दुनिया के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैजुएट बन गए हैं। इतना ही नहीं लॉरेंट ने 3 साल का कोर्स 1 साल में पूरा कर लिया है।

इंसान का दिमाग कैसे काम करता है ?

लॉरेंट जानना चाहता है कि इंसान का दिमाग काम कैसे करता है? जहां तक बात इंसानों को अमर कर देने की है, तो लॉरेंट का अपना तर्क है। वो आगे चलकर इंसान के बॉडी पार्ट्स को मशीन से बदल देना चाहता है, ताकि ये कभी खत्म ही न हों। 

8 साल की उम्र में लॉरेंट ने पास की हाई स्कूल

लॉरेंट ने सिर्फ 8 साल की उम्र में हाई स्कूल की परीक्षा पास कर ली थी। इसके बाद ही उसने क्वांटम फिजिक्स के बारे में पढ़ने का फैसला किया था। साल भर में उसने ये पढ़ाई भी खत्म कर दी। क्लासिकल, मैकेनिक्स और क्वांटम फिजिक्स के बारे में गहराई से जानने में दिलचस्पी दिखाई है।

इंसानों को 'अमर' कर देना चाहता है लॉरेंट

लॉरेंट सिमंस ने Antwerp University से ग्रेजुएशन किया है। लॉरेंट बताता है कि उसने कभी भी इस बात की चिंता नहीं की है कि उसकी उम्र छोटी है। वह ज्यादा से ज्यादा ज्ञान हासिल करना चाहता है। अब लॉरेंट सिमंस का ख्वाब है की इंसान को अमरता देना। इसके लिए वह दुनिया के बेस्ट प्रोफेसर्स के साथ मिलकर काम करना चाहता है और इंसानी दिमाग की स्टडी करना चाहता है।

Tags:    

Similar News