प्रियंका गांधी ने गाड़ी साफ की: कांग्रेसियों का जीता दिल, आप भी देखें वीडियो

रामपुर दौरे में प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे रुकवा ली और गाड़ी से बाहर निकल कर कपड़ा हाथ में लेकर खुद गाड़ी का शीशा साफ करने लगी।

Update: 2021-02-04 07:10 GMT

लखनऊ- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को रामपुर जाने के दौरान अपनी गाड़ी का शीशा साफ करते हुए दिखाई दीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोशिश की तो उन्होंने यह कहकर रोक दिया कि मुझसे क्यों नहीं होगा। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा रामपुर दौरे पर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने सहज और सरल व्यवहार से पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना मुरीद बनाती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली से रामपुर जाने के दौरान उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसकी वजह विंडस्क्रीन पर धुंध छाना बताया गया। ड्राइवर को शीशे पर धुंध होने के बाद से आगे दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया।

इस घटना के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे रुकवा ली और गाड़ी से बाहर निकल कर कपड़ा हाथ में लेकर खुद गाड़ी का शीशा साफ करने लगी। उसको ऐसा करते देख कर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता आगे लपके।



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी गाड़ी का शीशा साफ करने लगे कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से कहा कि वह खुद गाड़ी का शीशा साफ ना करें। वह लोग साफ कर देंगे तो प्रियंका गांधी ने उन्हें जवाब दिया कि वह ऐसा क्यों नहीं कर सकती हैं। उनसे भी यह काम होगा।

ये भी पढ़ें- प्रियंका बाल- बाल बचीं: रामपुर दौरे में हुआ सड़क हादसा, काफिले की गाड़ियों में टक्कर

वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रियंका गांधी हाथ में कपड़ा लेकर गाड़ी के अगले शीशे को पूरी तरह से साफ कर रही हैं। प्रियंका के सहज और सरल व्यवहार की पार्टी में जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस समर्थक प्रियंका के इस रूप को देखकर चकित हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले भी प्रियंका ने जीता है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इससे पहले भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दिल तब जीता था, जब हाथरस जाने के दौरान नोएडा में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई थी और प्रियंका उन्हें बचाने के लिए आगे कूद गई थी। उनके इस व्यवहार की भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब सराहना की और कहा कि प्रियंका ने लीडर की तरह उन्हें बचाया।

प्रियंका अपने को बचाने के बजाय कार्यकर्ताओं को बचाने को तरजीह देती। ऐसा लीडर कम ही होता है जो कार्यकर्ताओं के लिए लड़े। ज्यादातर नेता को बचाने के लिए कार्यकर्ता को लाठी खानी पड़ती है। प्रियंका को अब इस नए रूप में देखकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और वह यह मानकर चल रहे हैं, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेश उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव करने में कामयाब होगी।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News