Crocodile and Python Fight: लड़ाई के बाद मगरमच्छ को जिंदा निगल गया अजगर, देखें इस भयावह मंजर का वीडियो

Crocodile and Python Fight: सोशल मीडिया पर अजगर और मगरमच्छ के बीच हुए खूनी जंग का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-02 10:16 GMT

 अजगर और मगरमच्छ (वायरल वीडियो की तस्वीर) 

Crocodile and Python Fight: क्या आपने अजगर और मगरमच्छ की लड़ाई (Crocodile and Python Fight) होते हुए देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर अजगर (Crocodile) और मगरमच्छ (Python) के बीच हुए खूनी जंग का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक 10 फुट का अजगर मगरमच्छ को जिंदा निगल जाता है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ एक 10 फुट के अजगर से भिड़ जाता है। देखते ही देखते अजगर मगरमच्छ को पूरी तरह से अपने कब्जे में कर लेता है और तमाम कोशिश के बाद भी मगरमच्छ अजगर के चंगुल से छूट नहीं पाता है।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते है कि 10 फुट के अजगर ने मगरमच्छ को पूरी तरह से अपने कब्जे में कर रखा है। मगरमच्छ अपना मुंह बचाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन अजगर की पड़क इतनी मजबूत होती है कि वह उसे निकलने का एक भी मौका नहीं देता है। देखते ही देखते अजगर मगरमच्छ को उसकी मुंह की ओर से निगलना शुरू कर देता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजगर ने 15 मिनट में मगरमच्छ को जिंदा निगल जाता है। वहीं मगरमच्छ अपना बचाव करने के लिए अपने पैरों का भी सहारा लेता है, लेकिन वह विफल होता है। अजगर की पकड़ इतनी मजबूत थी कि मगरमच्छ लाख कोशिशों के बाद भी उसके चंगुल से निकल नहीं पाया। अंततः इस लड़ाई में मगरमच्छ की हार होती है और अजगर की जीत।

बताते चलें कि अजगर और मगरमच्छ की लड़ाई पानी में शुरू हुई थी। वे लड़ाई करते-करते जमीन के सतह पर आ जाते है। जमीन पर आते ही अजगर मगरमच्छ के मुंह पर वार करता है और उसे धीरे-धीरे करके निगल जाता है।

देखें वीडियो...

Full View


Tags:    

Similar News