Elon Musk: एलन मस्क ने किया ट्वीट- कमरिया करे लपालप..लॉलीपॉप लागेलू! फॉलोअर्स देख चक्कर में पड़ गए

Elon Musk: ट्विटर के मालिक एलन मस्क के अकाउंट से 'कमरिया करे लपालप..जैसे भोजपुरी गाने ट्वीट देख लोग चक्कर में पड़ गए। लोगों को लगा रातों रात मस्क ने भोजपुरी कैसे सीख ली।

Written By :  aman
Update: 2022-11-05 08:32 GMT

Elon Musk (Social Media)

Elon Musk Bhojpuri Tweet : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ख़रीदा है, तब से वो सुर्ख़ियों में हैं। कभी 'ब्लू टिक' के बदले मोटी रकम वसूलने को लेकर तो कभी कर्मचारियों की छंटनी के मुद्दे पर। दरअसल, मस्क ट्विटर खरीदने के बाद से ही आक्रामक मुद्रा में हैं। वो इसे मुनाफे वाली कंपनी बनाना चाहते हैं। लेकिन, आज मस्क नई वजह से चर्चा में हैं। उनका एक ट्वीट वायरल हुआ है जिसने लोगों को अचरज में डाल दिया।  

मस्क का ट्वीट वायरल होने के बाद कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि क्या Elon Musk का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है? सवाल उठना इसलिए लाजमी है, क्योंकि मस्क के अकाउंट से भोजपुरी और हिंदी में ट्वीट हो रहे हैं। बस क्या था, लोग लेने लगे मजे। अब ऐसा तो है नहीं कि एलन मस्क ने रातों रात भोजपुरी सीख ली। तो फिर, भोजपुरी के गाने क्यों ट्वीट कर रहे हैं। 

भोजपुरी गाने वाले ट्वीट देख लोग चौंके 

एलन मस्क नाम के ट्विटर हैंडल से शनिवार (05 नवम्बर 2022) सुबह एक भोजपुरी गीत पोस्ट किया गया। उसकी पंक्तियों ने लोगों का ध्यान खींचा। पोस्ट में लिखा था,'..कमरिया करे लपालप..लॉलीपॉप लागेलू।' बस क्या था, लोग लेने लगे मजे। कई ट्विटर यूजर ने इस पर रिएक्ट किया। ट्वीट और इसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

अच्छे-अच्छों ने खाया गच्चा

दरअसल, इस वाकये को लोग एलन मस्क के पुराने बयान से जोड़कर देख रहे थे। ट्विटर खरीदने के बाद आई शुरुआती प्रतिक्रिया में एलन मस्क ने कहा था, कि 'फन फॉर एवरीवन' (Fun for Everyone)। अब इस भोजपुरी ट्वीट को देखने के बाद यूजर्स को उनका पुराना बयान याद आ गया। अच्छे-अच्छे धोखा खा गए। उन्हें लगा क्या ये वास्तव में एलन मस्क ही हैं, जो भोजपुरी गीत की लाइन लिखकर चुटकी मजे ले रहे हैं। 

जानें कंफ्यूजन की वजह

ये सारा कंफ्यूजन ट्विटर यूजर iawoolford की वजह से हुआ है। इस यूजर ने ट्विटर पर अपना नाम बलदकर एलन मस्क कर लिया था। इतना ही नहीं, उस यूजर ने अपनी डीपी और कवर फोटो तक वही लगाई है, जो Elon Musk के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लगी है। इसी वजह से ये कंफ्यूजन फैला। आपको बता दें, Elon Musk के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल का यूजर नेम Elonmusk है। मस्क का ये अकाउंट ट्विटर पर जून 2009 में बना था। जबकि जिस यूजर ने कंफ्यूजन पैदा किया है उसने ट्विटर जनवरी 2011 में जॉइन किया था।

हैक नहीं हुआ अकाउंट

इससे ये साफ हो गया कि एलन मस्क का अकाउंट हैक नहीं हुआ था। बल्कि, कंफ्यूजन की बड़ी वजह दोनों अकाउंट्स का वेरिफाइड होना रहा। दोनों ब्लू टिक प्राप्त हैं। लेकिन, जब तक ट्विटर यूजर ये समझ पाते, उनकी तो मौज ले ली।   


Tags:    

Similar News