व्हीलचेयर पर फूड डिलीवरी,लोगों ने महिला के जज्बे को किया सलाम वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें वीडियो में दिव्यांग महिला को स्विग्गी सर्विस टीशर्ट पहने और व्हीलचेयर पर जाते हुए देखा गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-17 10:33 GMT

आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में फूड आर्डर करने का कल्चर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। फूड डिलेवरी वालों के लिए चैलेंज बढ़ता जा रहा है। हर कोई जल्दी पहुंचाने की दौड़ में शामिल है,आर्डर की डिलेवरी में देरी होने पर लोग डिलीवरी पर्सन को खूब खरी खोटी भी सुनाते हैं। लेकिन जब लोगों को डिलीवरी फूड करने वालों की मजबूरी का पता चलता है,तो उन्हें अच्छे से ट्रीट भी करते हैं। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहतें है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल है,जिसनें लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

दिव्यांग महिला व्हील चेयर पर फूड डिलीवरी करने पहुंची

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें वीडियो में दिव्यांग महिला को स्विग्गी सर्विस टीशर्ट पहने और व्हीलचेयर पर जाते हुए देखा गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की चर्चा इसलिए हो रही है क्योकि महिला दिव्यांग होने के बाद भी हार नहीं मानती दिख रही है और अपनी समस्याओं से लड़कर आगे बढ़ रहीं है। स्वाति मालीवाल द्वारा शेयर करे गए वीडियो को देख कर यूजर इंस्पायर हो रहे हैं। स्वाति मालीवाल ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा , बेशक मुश्किल है जिन्दगी ... हमने कोनसा हार मानना सीखा है !सलाम है इस जज्बे को।

वायरल वीडियो पर लोग दे रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं,यूजर दिव्यांग महिला के हौसले की तारीफ कर रहें है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करा यह उनके लिए अद्भुत और बहादुरी भरा है,स्विग्गी को सलाम करता हूं क्योंकि उन्होंने उन्हें अलग नहीं समझा, और एक यूजर ने लिखा यह महिला उन लोगों के लिए उदहारण हैं जो अपनी जिंदगी में हार मान लेते हैं। इसके अलावा भी कई यूजर महिला की तारीफ करते दिखाई दिए।

Tags:    

Similar News