Video Viral : देखें कूड़ा बीनने वाली महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी, सोशल मीडिया पर हो रही वीडियो वायरल

Video Viral : एक कूड़ा बीनने वाली फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। यह लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-08-20 03:41 GMT

कूड़ा बीनने वाली महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी (फोटो - सोशल मीडिया)

Video Viral : सोशल मीडिया (Social Media) एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है वैसे तो सोशल मीडिया हर दिन कई पोस्ट वायरल (Viral Post) होते हैं लेकिन इस वायरल वीडियो को देख आप भी हैरान हो जाएंगे। इस पोस्ट में एक कूड़ा बीनने वाली (Garbage Collector) फर्राटेदार अंग्रेजी (Fluent English) बोल रही है। यह लोगों को काफी हैरान कर रहा है। तो जानते हैं इस महिला के बारे में। यह महिला कौन है ? कहा रहती है ?


Full View

आपको बता दें कि यह कूड़ा बीनने वाली महिला का नाम सेसिलिया मारगरेट लॉरेंस बताया जा रहा है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के अंदाज से जानी जा रही हैं। इस महिला का वीडियो इंस्टाग्राम पर शचीना हेगर ने शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस महिला के दो पोस्ट शेयर किए हैं।



बताया जा रहा है कि यह महिला शचीना हेगर को बेंगलुरु की सड़कों पर मिली थी। जो देखने में काफी अगल दिख रही थी जब शचीना ने इस महिला से बात की तो फर्राटेदार अंग्रेजी सुन यह हैरान रह गई। इन्होंने इस महिला के दो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं पहले वीडियो में यह महिला गाना गाकर अपने बारे में बताया है। और दूसरे वीडियो में इस महिला ने अपनी कहानी बताई है। महिला ने बताया कि वह 7 साल जापान में रही है। जब शचीना हेगर ने पूछा की क्या आप अकेली हैं ? तब उन्होंने तुरंत मदर मैरी की एक तस्वीर निकाली और कहा आप इसे अकेले कहते हैं ?



शचीना हेगर ने इस वीडियो को शेयर करते वक्त एक बात कही है कि ' कहानियां हमेशा आपके आसपास होती है आपको बस रुकना है और चारों तरफ देखना है। कुछ सुन्दर और दर्दनाक, लेकिन कुछ फूलों के बिना जीवन क्या है। उन्होंने कहा अगर आप में से किसी को इस महिला के बारे में पता चले तो हमसे संपर्क करें।

 

Tags:    

Similar News