Women's Day पर गूगल के डूडल ने भी किया महिलाओं के जज्बे को सलाम

Update: 2016-03-08 07:34 GMT

नई दिल्ली: गूगल का डूडल भी महिलाओं के जज्बे को सलाम करता है। 8 मार्च यानि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने अपने होम पेज में एक शॉर्ट विडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में महिलाओं को अंतरिक्ष यात्री, वैज्ञानिक, ऐथलीट, शिक्षक, संगीतकार और लेखिका के रूप में दिखाया गया है। महिलाओं के अरमानों को दिखाता यह बधाई संदेश विडियो बेहद रोचक और प्रेरणात्मक है। यह वीडियो संदेश देता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अव्वल हैं। इन्हें किसी से कम नहीं आंका जा सकता है।

 

 

Tags:    

Similar News