85 साल की दादी ने दी तहजीब की मिसाल, GOOGLE ने कहा- 'शुक्रिया'

Update: 2016-06-17 14:21 GMT

ब्रिटेन: 86 साल की एक महिला को गूगल ने शुक्रिया कहा। दरअसल, यूके में रहने वाली मेय एशवर्थ नाम की एक बुजुर्ग महिला जब भी गूगल पर कुछ सर्च करती थी तो उसके साथ प्लीज और थैंक्स का भी इस्तेमाल करती थीं।

एक दिन मेय के पोते बेन ने उनका लेपटॉप देखा। लैपटॉप खोलते ही वह हैरान हो गया। बेन ने देखा कि उसकी दादी मेय एशवर्थ जब भी गूगल पर कुछ भी सर्च करती हैं तो वह प्लीज और थैंक्स का इस्तेमाल करती हैं।

25 साल के बेन एक्रसले ने लैपटॉप का एक फोटो ट्वीट भी किया। जिसमें लिखा है, ‘please translate these roman numerals mcmxcviii thank you ’ इसके बाद यह ट्वीट गूगल तक भी पहुंच गया। गूगल यूके ने दादी के लिए यह रिप्लाई किया।

-प्रिय बेन की दादी, आशा है आप अच्छी होंगी।

-दुनियाभर में की जा रही अरबों सर्चों में से आपकी सर्च ने हमारे चेहरे पर मुस्कान ला दी और हां उसका जवाब 1998 है। शुक्रिया।

-यह ट्वीट गूगल के मेन अकाउंट ने किया।

-इसमें लिखा था, ‘प्रिय दादी, शुक्रिया की जरूरत नहीं है। आपका, गूगल’

Tags:    

Similar News