नीला रंग और साफ आसमान, गूगल का ये डूडल कह रहा बहुत कुछ, जानिए..

गूगल ने आज खास डूडल बनाया है। इस डूडल के साथ गूगल बसंत ऋतु यानी कि स्प्रिंग सीजन का स्वागत कर रहा है। आज के डूडल में गूगल में एक खरगोश को दिखाया गया है जो रंग-बिरंगे हॉट-एयर बलून में सैर का मजा ले रहा है। डूडल का थीम ब्लू कलर का है। नीला रंग खुले और साफ आसमान को दर्शा रहा है।

Update: 2020-03-19 04:46 GMT

नई दिल्ली गूगल ने आज खास डूडल बनाया है। इस डूडल के साथ गूगल बसंत ऋतु यानी कि स्प्रिंग सीजन का स्वागत कर रहा है। आज के डूडल में गूगल में एक खरगोश को दिखाया गया है जो रंग-बिरंगे हॉट-एयर बलून में सैर का मजा ले रहा है। डूडल का थीम ब्लू कलर का है। नीला रंग खुले और साफ आसमान को दर्शा रहा है।

यह पढ़ें....पैरेंट्स दीजिए ध्यान, घातक होगा आपके बच्चे का ये SITING पोजिशन, जानिए कैसे..

 

बराबर दिन और रात

खगोल की विज्ञान की दुनिया में आज के दिन को ही बसंत ऋतु का पहला दिन कहा जाता है। आज, दिन और रात बिल्कुल बराबर (12-12 घंटे) के होते हैं। इस खास मौके को वर्नल इक्विनॉक्स भी कहा जाता है। आज के दिन सूर्य भूमध्य रेखा के बिल्कुल ऊपर से गुजरता है। ऐसा होने के कारण दिन बड़े होते हैं और गर्मी भी बढ़ने लगती है।

यह पढ़ें....कोरोना का कहर: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

 

साल में इस दिन होता है बराबर दिन रात

20 मार्च से पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने की शुरुआत करेगी और यह 21 जून 2020 तक चलेगा। साल में ऐसा मौका एक बार ही देखने को मिलता है जब पृथ्वी का झुकाव सूर्य की तरफ होता है। वहीं, सितंबर में पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी बढ़ जाती है। दो बार ऐसे मौके भी आते हैं जब पृथ्वी और सूर्य बिल्कुल सीध में रहते हैं। इसी खास मौके को इक्विनॉक्स कहा जाता है। आमतौर पर यह दिन 19, 20 या 21 मार्च को होता है। आज से मौसम में बदलाव शुरू होगा और सूर्य का तापमान अब बढना शुरू होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News