Indian Women Hockey Team: ब्रिटेन महिला हॉकी टीम ने कहा- क्या गजब की प्रतिद्वंद्वी है भारतीय टीम, सोशल मीडिया पर छाई ये तस्वीर

Indian Women Hockey Team: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए कहा है, "क्या कमाल का खेल है, क्या गजब की प्रतिद्वंद्वी है भारतीय टीम।"

Written By :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-06 09:29 GMT

भारतीय महिला खिलाड़ी और ब्रिटेन की महिला खिलाड़ी (फोटो- @GBHockey Twitter)

Indian Women Hockey Team: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने हार कर भी पूरे दिया का दिल जीत लिया है। भारतीय टीम अपने आखिरी समय तक जीत के लिए लड़ती रही। वहीं हार होने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की आंखे नम हो गई। इस बीच ब्रिटेन की टीम ने उन्हें सराहना और उन्होंने मोटिवेट करती हुई नजर आई। जी हां, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां भारतीय टीम की महिला खिलाड़ी हार की सामना करने के बाद काफी उदास है, वहीं ब्रिटेन की एक महिला खिलाड़ी उन्हें सान्तवना देते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वे भारतीय खिलाड़ियों को चीयरअप करते हुए भी नजर आई। 

दरअसल ट्विटर पर ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) की हॉकी टीम ने भारतीय महिला हॉकी टीम का जबर्दस्त प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई है। उन्हें भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए कहा है, "क्या कमाल का खेल है, क्या गजब की प्रतिद्वंद्वी है भारतीय टीम। आपने टोक्यो ओलंपिक में कुछ स्पेशल किया है। आने वाले कुछ सालों में आपका भविष्य बहुत ही उज्जवल है।" वहीं ट्विटर पर #IndianwomenHockeyTeam तेजी से ट्रेंड करने लगा है।

वैसे भारतीय महिला हॉकी टीम के इस खेल को देखकर पूरा देश उन गर्व कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तरीके से उनके खेल के प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं। चलिए आपको भी दिखाते है कि भारतीय महिला हॉकी टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर कैसे उनकी सराहना कर रहे हैं...

यूजर्स रिएक्शन्स (Users Reaction)

भारत की नेहा गोयल को खेल के बाद ब्रिटेन की मेडेलीन हिंच ने सांत्वना दी।

एक पदक आपकी क्षमता को नहीं दर्शा सकता

आपने अच्छा खेला

अच्छा खेला लड़कियों

भारतीय हॉकी टीम ने अगली पीढ़ी को प्रेरित किया

हम सभी देशवासियों को आप पर गर्व है



Tags:    

Similar News