जब साही और तेंदुआ में छिड़ी जंग, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

वीडियो में एक तेदुंआ साही को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। और साही अपने नुकीले कांटों के जरिए तेदुंआ से मुकाबला कर रही है।

Published by :  APOORWA CHANDEL
Update: 2021-04-15 02:11 GMT

जब साही और तेंदुआ में छिड़ी जंग (कॉन्सेप्ट फोटो)

नई दिल्ली: साही (Porcupine) एक ऐसा जानवर है जिसके शरीर पर नुकीले कांटे होते है जिनसे यह अपनी रक्षा करता है। यह कांटे उसके बाल होते है। कांटे सुई की तरह होते है जिन्हें क्विल्स (Quills) कहते है। जिसका इस्तेमाल साही (Porcupine) अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए हथियार के तौर पर करता है। सोशल मीडिया पर साही (Porcupine) और तेदुएं (Leopard) का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साही अपनी रक्षा करने के लिए तेदुएं पर अपने नुकीले कांटो से वार कर रहा है। लेकिन क्या साही तेदुएं से अपने आपको बचा पाएगा। आइये देखते है इस वीडियो में।

सोशल मीडिया पर आए दिन काफी रोचक वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ वीडियो ऐसे भी होते है जिसका अंत जानने के लिए लोग बेसब्र हो जाते है। यह वीडियो भी ऐसा ही है जिसमें आप यह जानने के लिए काफी उत्साहित हो रहे होंगे कि क्या साही तेंदुए से पीछा छुड़ा पाएगी।

साही के पीछे पड़ा तेंदुआ

सोशल मीडिया पर तेदुएं (Leopard) और साही (Porcupine) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक तेदुंआ साही को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। और साही अपने नुकीले कांटों के जरिए तेदुंआ से मुकाबला कर रही है। 45 सेकंड के इस वीडियो को तकरीबन 80 हजार लोगों ने इंटरनेट पर देखा।

वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे साही को एक तेदुंआ छेड़ रहा है। साही लड़ने के मूड में नहीं है लेकिन अपने बचाव के लिए उसने भी कांटे फैला लिए हैं। वहीं साही तेंदुए से ज्यादा देर तक मुकाबला नहीं कर पाती और आखिर में तेंदुआ साही को मुंह में दबा लेता है। और बेचारी साही कुछ नहीं कर पाती।

यूजर्स ने जताया दुख

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जिसने भी देखा वह इमोशनल हो गया। वीडियो का ऐसा अंत देखकर यूजर्स को काफी दुख हुआ। एक यूजर्स ने लिखा 'साही गलत जगह पर आ गया उसे घास में ही रहना चाहिए, वरना तेंदुआ उसे न पकड़ पाता।' वहीं एक ने लिखा, उम्मीद है कि थोड़ा खाना खाने के बाद तेंदुआ बच जाएगा..आप देख सकते हैं तेंदुआ एक गेंडा बन गया है।

Tags:    

Similar News