मुंबई पुलिस ने किया TWEET, 'तेरे घर में मां बहन नहीं है क्या'

Update: 2016-01-29 13:15 GMT

मुंबई। मुंबई पुलिस अपने तेजतर्रार कारनामों के कारण पूरे देश में अलग स्थान रखती हैं। इसकी तुलना स्काटलैंड यार्ड पुलिस से की जाती है। मुंबई पुलिस ने आज कल अपराध नियंत्रण के लिए ट्विटर पर अभियान चलाया है। '#Mardban' टाईटल से मुंबई पुलिस ने ये हैश टैग बनाया है। इसमे घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर आज आया ट्विट काफी आकर्षक लगा।

मुंबई पुलिस ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल नशेड़ियों को काबू करने के लिए किया है। इसमें लिखा गया है होश में आओ। अपराध नियंत्रण के लिए मुम्बई पुलिस ट्विटर का इस्तेमाल कर रही है।

मुंबई पुलिस ने किए ये ट्वीट

- यदि तुम उनकी कलाई मरोड़ोगे तो हम तुम्हारी किस्मत मरोड़ देंगे।

- तेरे घर में मां बहन नहीं है क्या।

- हीरो बनो लेकिन बिना हिरोइन के।

Tags:    

Similar News