OMG: राष्टगान को लेकर सोनू निगम ने की टिप्पणी, जानिए क्या कहा?

Update: 2017-10-27 08:40 GMT

मुंबई: सिंगर सोनू निगम ने पब्लिक प्लेस पर राष्ट्र गान बजाने के संबंध में चल रही चर्चा को लेकर कहा कि हर देश के गान का वह सम्मान करते हैं। लेकिन उनका मानना है कि सिनेमा हाल और रेस्टोरेंट इसके लिए उचित जगह नहीं है। गुरुवार को सोनू निगम ने कहा कि वो देश के गान का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि सिनेमा हाल और रेस्टोरेंट में राष्ट्रगान चलाना ठीक नहीं है। सोनू ने कहा कि किसी भी देश के राष्ट्र गान का सम्मान किया जाना चाहिए। लोगों को अपने राष्ट्र गान का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें...अजान विवाद : सोनू निगम ने विवाद से कर ली नमस्ते…अब कोई कुछ नहीं कहेगा

उन्होंने कहा, 'यदि पाकिस्तान का राष्ट्र गान बजता है और सभी पाकिस्तानी खड़े होते हैं तो मैं भी उस देश और लोगों के सम्मान में खड़ा हो जाउंगा।'

आगे वह कहते है कि, 'कुछ ऐसे लोग हैं जो कहते हैं कि राष्ट्र गान यहां (सिनेमा हाल) बजाना चाहिए, तो कुछ लोग कहते हैं कि वहां नहीं बजाया जाना चाहिए। राष्ट्र गान एक सम्मानित और संवेदनशील मामला है और मेरा विचार है कि इसे कुछ जगहों पर नहीं बजाया जाना चाहिए। ऐसी जगहों में सिनेमा हाल या रेस्टोरेंट हैं।'

Tags:    

Similar News