एक्ट्रेस निधि अग्रवाल की इस फोटो को देखा, जो इन दिनों हो रही है ट्रोल

Update: 2017-09-24 05:19 GMT

मुंबईः सोशल मीडिया में अपनी फोटोज और स्टोरीज अपने फैंस के साथ शेयर करना सेलेब्स को पसंद है। लेकिन इसी बीच सेलेब्स को ट्रोल करने का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। सेलेब्स के लिए पब्लिसिटी पाने का अच्छा रास्ता बनता जा रहा है ट्रोलिंग। इस‍ बार फिल्म 'मुन्ना माइकल' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ट्रोलिंग बनी हैं। निधि को उनकी लेटेस्ट फोटो के लिए लोगों ने काफी भद्दे कमेंट किये ​​हैं। उन्होंने सोने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में ऐसा कुछ नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जाए, लेकिन इस फोटो में उनकी क्लीवेज दिखने के कारण लोगों ने उनकी खिंचाई कर दी है। निधि ने इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'अरली गुडनाइट..थ्रो बैक..ऑनसेट (सिक)।'

यह भी पढ़ें...फिल्म राजा हिंदुस्तानी के प्रोड्यूसर ने किया सरेंडर, महिला ने लगाया था रेप का आरोप

Full View

ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो। पहले भी निया शर्मा से नेहा धूपिया तक और दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक को लोग ट्रोल कर चुके हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को भी उनके नए फोटोशूट की फोटोज को लेकर लोगों ने ट्रोल किया था।

Tags:    

Similar News