Panauti: Twitter पर #Panauti हुआ ट्रेंड, लोग बोले- परम पनौती

Panauti: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की हार के बाद ट्विटर पर #Panauti तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तरह-तरह की मीम्स शेयर कर रहे हैं।

Written By :  Chitra Singh
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-03 08:10 GMT

नरेंद्र मोदी-मीम (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Panauti: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में आज (3 अगस्त) भारतीय मेंस हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team) को हार का सामना करना पड़ा। हॉकी के सेमीफाइनल रेस में बेल्जियम की टीम ने भारत (India vs Belgium) को 5-2 से मात देकर सेमीफाइनल का मुकाबला जीत लिया। भारतीय हॉकी टीम के इस हार के बाद देशवासी काफी उदास है। लोग पीएम मोदी को इस हार की वजह बताने लगे है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस मैच के लिए पनौती थे। इसलिए भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल का जीतते-जीतते हार गई। वहीं ट्विटर (Twitter) पर #Panauti भी तेजी से ट्रेंड करने लगा है।

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के हार के बाद लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के तरह-तरह मीम्स (Narendra Modi Memes) और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। वही पीएम मोदी के एक ट्वीट को लेकर #Panauti से भी कर रहे है। चलिए आपको भी दिखाते है कुछ मीम्स और वीडियोज....

ट्विटर यूजर, "हमेशा एक पनौती"

यूजर, "भारतीय हॉकी टीम 2-1 से आगे चल रही थी, तभी एक ट्वीट आया "सेमीफाइनल देख रहा हूं, उसके बाद भारत 2-5 से हार गया।"

असली पनौती आने तक...

हुह्ह्ह हम हार गए

श्वेता सिंह अब बहुत गुस्से में हैं...

प्रधानमंत्री आवास पर टीवी सेट तोड़ते भारतीय खेल प्रशंसक।

गुस्से में हॉकी फैन

मोदी कृपया महिला हॉकी आइस हॉकी स्टिक न देखें- यूजर


परम पनौती

जो सोने को भी छू ले तो मिट्टी हो जाए


नो कैप्शन नीडेड

सभी स्पोर्ट लवर का रिएक्शन


मोदी जी से अनुरोध करते भारतीय




Tags:    

Similar News