ऑस्ट्रेलिया में कोआला को गोद में लिए दिखीं परिणीति, तस्वीर हुई वायरल

Update: 2017-09-12 09:59 GMT

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'फ्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया' (एफओए) पैनल में पहली भारतीय महिला एम्बेसेडर के रूप में नियुक्त हुईं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा क्वींसलैंड में एक कोआला को गोद में लिए पुचकारती नजर आईं।

यह भी पढ़ें: टूरिज़्म ऑस्ट्रेलिया की पहली भारतीय महिला एंबेसडर बनीं परिणीति

परिणीति ने सोमवार को कोआला के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

यह भी पढ़ें: OMG : तो इस वजह से परिणीति के साथ काम करने से डर रहे हैं अर्जुन कपूर

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ब्रिस्बेन में अपनी छुट्टियों की शुरुआत के लिए मुझे इसी नन्हें फरबॉल की जरूरत थी। क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया।"

Full View

परिणीति की आगामी फिल्म 'गोलमान अगेन' है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, नील नितिन मुकेश और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

वह दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में भी दिखाई देंगी।

Full View

-आईएएनएस

Tags:    

Similar News