आखिर ऐसा क्या हुआ, अंडरगारमेंट्स में ही भागने लगी युवती, हर कोई रह गया हैरान

लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर राजधानी के पॉश इलाके में पुलिस के नाक के नीचे इंजॉयमेंट के नाम पर एक बार के अंदर अश्लीलता परोसी जा रही है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

Update: 2021-03-01 11:21 GMT
लड़की ने अपने आप को एक कमरे के अंदर बंद कर रखा है। लड़का रिसेप्शन पर खड़ा है। वहीं पर उसने लड़की का गला दबाया हुआ है। वह लड़की से बात कर रहा है।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में अर्धनग्न अवस्था में जान बचाकर भागती युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक युवती(उम्र करीब 26 साल) अंडर गारमेंट्स में दिखाई दे रही है। एक युवक(उम्र करीब 32) उसका पीछा कर रहा है। तभी अचानक से दौड़ते हुए युवती बार के रिस्पेशन की तरफ भागती है।

गेट पर बार की सिक्योरिटी में दो गार्ड तैनात हैं। उनमें से एक लड़की को इस हाल में देखकर अभी कुछ सोच ही रहा होता है तब तक दूसरा गार्ड हाथ में टॉवल (तौली) लेकर उसकी मदद के लिए धीरे से दौड़ पड़ता है।



लड़की जल्दी से उसके हाथ से टॉवल लेकर अपना तन ढंक लेती है। इतनी देर में युवक प्रवेश द्वार के करीब पहुंच जाता है। गार्ड पर सुरक्षाकर्मियों को देखकर उसकी पहले तो अंदर जाने की हिम्मत नहीं पड़ती है।

इसलिए वह गेट से चंद कदमों की दूरी पर खड़ा होकर युवती से कुछ कहने की कोशिश कर रहा है। युवक और युवती दोनों के हाव-भाव को देखने से लग रहा है। जैसे युवक उसे किसी बात के लिए धमकी दे रहा है।

युवती उससे बेहद डरी हुई है। युवक उसके करीब पहुंचने की बार-बार कोशिश कर रहा है। उसे अपनी तरफ बढ़ता देख युवती अपनी जान बचाने के लिए होटल के अंदर छिपने की कोशिश करती है।

शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 60 लाख रुपये की अफीम बरामद, 3 गिरफ्तार

आखिर ऐसा क्या हुआ, अंडरगारमेंट्स में भागने लगी युवती, हर कोई रह गया हैरान(फोटो:सोशल मीडिया)

इस घटना का सामने आया एक अन्य वीडियो

एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भी उसी मामले से संबंधित है। जिसमें एक युवक, युवती का गला पकड़े हुए है।

उसका चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है। लड़की ने टॉवल से अपना नीचे का शरीर ढंका हुआ है। युवक उसे लगातार किसी बात के लिए डांट रहा है। लड़की रोते हुए उसके आगे गिड़गिड़ा रही है।

वह बार-बार लड़के से खुद को छोड़ने के लिए कह रही है। लेकिन लड़का उसे छोड़ने के बजाये उसकी गर्दन बार-बार दबाएं जा रहे हैं।

लड़की ने अपने आप को एक कमरे के अंदर बंद कर रखा है। लड़का रिसेप्शन पर खड़ा है। वहीं पर उसने लड़की का गला दबाया हुआ है। वह लड़की से बात कर रहा है।

होटल के कुछ स्टाफ इस घटना का वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि लड़का बिना किसी खौफ के लड़की की गर्दन पर हाथ रखे हुए हैं और वीडियो बनाने वाले लोगों को जमकर बुरा भला कह रहा है।

विभूति खंड के म्यूनिख बार का है ये वीडियो

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो विभूति खंड के म्यूनिख बार का है। यहां पर रोज दर्जनों युवा नशे में धुत होकर उल-जलूल हरकत करते हैं। पार्टी के नाम पर जमकर हुडदंग होता है।

लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर एक दूसरे के गले में हाथ डालकर लेट नाइट डांस करते हैं। उनके द्वारा इंजॉयमेंट के नाम पर होटल के अंदर अश्लील हरकतें की जाती है।

Mirzapur: संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत, अब पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी

आखिर ऐसा क्या हुआ, अंडरगारमेंट्स में भागने लगी युवती, हर कोई रह गया हैरान(फोटो:सोशल मीडिया)

आखिरकार कब होगी कार्रवाई

लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो वायरल होने के बाद ‘म्यूनिख बार’ के अंदर युवतियों की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही लोग अब पुलिस से बार मालिक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर राजधानी के पॉश इलाके में पुलिस के नाक के नीचे इंजॉयमेंट के नाम पर एक बार के अंदर अश्लीलता परोसी जा रही है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

क्या पुलिस को किसी अप्रिय घटना के होने का इंतजार है। ये तो महज ‘म्यूनिख बार’ का मामला है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को होटल के अंदर क्या कुछ चलता है।

उसकी असलियत मालूम पड़ी है। जबकि लखनऊ के अंदर ऐसे तमाम बार और होटल संचालित हो रहे हैं। जिसके अंदर भी जमकर अश्लीलता परोसी जाती है लेकिन वहां अंदर क्या कुछ चल रहा है। उसका वीडियो बाहर ही नहीं पाता है। किसी को उसकी जानकारी भी नहीं मिल पाती है।

सपा नेता करवा रहा था देह व्यापार, मिलीं थीं विदेशी युवतियां, पार्टी ने लिया एक्शन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News