बाड़े में अकेला देख बच्चे पर टूट पड़ा भेड़, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो...

जानवर जब गुस्से में होता है तो वह काफी ज्यादा आक्रमक हो जाता है। आपने जानवरों द्वारा इंसानों को मारने के कई वीडियो और घटनाओं के बारे में जिक्र सुना या देखा होगा।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-20 11:28 GMT

Sheep Attack on Child: मूल्यांकन ने भले ही जानवरों और इंसानों में फर्क बना दिया है। लेकिन भावनाओं ने हमें अभी भी जानवरों से जोड़ कर रखा है। बात जब रिश्ते निभाने की आती है तो जानवर और हम लोगों में कई समानताए पाई जाती है। लेकिन कई बार जानवरों और इंसानों के बीच मामला बिगड़ भी जाता है। या तो इंसान जानवर से बुरा बर्ताव करता है या कई बार जानवर इंसान पर आक्रमक हो जाता है। अब एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया खूब चर्चा का विषय बन गया है। हम जिस घटना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक भेड़ बुरी तरह एक बच्चे पर हमला कर रहा है।

जब एक मासूम बच्चा भेड़ों के बीच फंसा:

जानवर जब गुस्से में होता है तो वह काफी ज्यादा आक्रमक हो जाता है। आपने जानवरों द्वारा इंसानों को मारने के कई वीडियो और घटनाओं के बारे में जिक्र सुना या देखा होगा। एक आज हम जिस वीडियो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो देखकर आपकी रुंह कांप जाएगी। वीडियो में एक भेड़ों का बाड़ा दिखाई दे रहा है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा भेड़े नज़र आ रही है। लेकिन बाड़े में एक छोटा बच्चा भी नज़र आ रहा है। जिस पर एक भेड़ बुरी तरह हमला कर देता है। एक-दो नहीं उसने कई बार बच्चे पर जोरदार हमला किया। इस वीडियो को देखकर हर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। चलिए आप भी देखिए आखिर कैसे एक भेड़ बच्चे की जान के पीछे पड़ गया...

शख्स ने बचाई बच्चे की जान:

बता दें जब भेड़ उस बच्चे पर हमला कर रहा था, उसी दरमियान एक शख्स उस बाड़े में कूदकर भेड़ से बच्चे को बचता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब वो शख्स उस बच्चे को गोद में उठाने का प्रयास करता है तब वो भेड़ बच्चे पर फिर हमला करता है। लेकिन इतने में पीछे से भी एक अन्य शख्स आकर उसके मुंह पर मारता है। फिर दोनों उस बच्चे के साथ उस बाड़े से बाहर निकल आते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर @Naturelsmetall नाम के अकाउंट से साझा किया गया था। इस वीडियो को अब तक करीब 80 हजार लोग देख चुके हैं।

Tags:    

Similar News