सोशल मीडिया ऐप पर बने यह ग्रुप कर सकते हैं कोविड मरीजों की मदद, जानें डिटेल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ शहरों में अस्पतालों बिस्तर की उपलब्धता, रेमडेसिविर उपलब्धता कार्य किए जा रहे हैं।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-04-23 03:17 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य से सोशल मीडिया)

लखनऊ : दुनिया भर में कोरोना महामारी (Corona epidemic) काफी तेजी से फैल रही है। सभी एक दूसरे की मदद करने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि इस मुसीबत की घड़ी में सोशल मीडिया (social media) पर भी मदद की जा रही है। आम आदमी भी मदद के लिए आगे आया है। व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर की मदद से लोगों को भरपूर जानकारी मिल रही है।

आपको बता दें कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ शहरों में अस्पतालों में बिस्तर की उपलब्धता, रेमडेसिविर की उपलब्धता समेत कई कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा लोग ऑफलाइन माध्यम से भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसी मुसीबत के समय फेसबुक और व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसे ग्रुप बनाए गए हैं जिसकी मदद से कई लोगों की मदद हो पा रही है।

बताया जा रहा है कि भारत के लोगों के लिए एक Human kind Global ग्रुप बनाया गया है जिसमें कोरोना महामारी से जुड़ी कई लोग इस ग्रुप में मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस ग्रुप की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए किसी प्रकार का आवेदन देने की जरुरत नहीं है। आपको बता दें कि इस ग्रुप की एडमिन Mahita हैं। आप माहिता के साथ mahita @gmail.com के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप और फेसबुक की मदद से दोनों की प्लेटफॉर्म पर "नेटवर्क केपिटल" के प्राइवेट ग्रुप में आपको कोविड सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें कि इस ग्रुप में 100 देशों के सदस्य जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के जरिए आसानी से मदद लोगों तक पहुंचाई जा रही है। World Maratha Organaisation ग्रुप के जरिए ब्लड, प्लाज्मा जैसी कई मदद को पा सकते हैं। 

Tags:    

Similar News