Talibani Afghanistan News : अफगानी महिलाओं ने तालिबानियों के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें यह वीडियो

Talibani Afghanistan :महिलाओं ने तालिबानी के खिलाफ मोर्चा शुरू कर दिया है। पहली बार इन बहादुर औरतों से सामना हो रहा है।

Written By :  Shraddha
Update: 2021-08-18 08:27 GMT

पहली बार तालिबानियों का सामना कर रही यह बहादुर औरतें  (फोटो - सोशल मीडिया)

Talibani Afghanistan : तालिबानी अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। अफगानिस्तान (Afghanistan) में इस समय काफी अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। यहां पर गोलियों की आवाजें और विमान पर चढ़ने की कोशिश करते लोगों की तस्वीर वायरल (Photo viral) हो रही है। इस मंजर को देख दिल दहल उठा है यहां की महिलाओं और बच्चों का क्या होगा ? कैसे तालिबानियों के बीच रह सकेंगे? इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अफगानी महिलाओं ने तालिबानियों के खिलाफ मोर्चा खोला है।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान इस समय पूरी तरह से तालिबानियों के कब्जे में पहुंच चुका है और यहां के राष्ट्रपति अशरफ गनी (President Ashraf Ghani) देश छोड़कर भाग चुके हैं। वहीं अब इस देश की महिलाओं ने तालिबानी के कब्जे के खिलाफ मोर्चा शुरू कर दिया है। तालिबानियों का पहली बार इन बहादुर औरतों (First protest of women) से सामना हो रहा है। यह अपने हक के लिए इन कट्टर तालिबानियों (Talibani) का सामना कर रही हैं। 



आपको बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जैसे तालिबानियों का कब्जा शुरू होने लगा यह देखकर वहां के लोग शहर छोड़कर भागने लगे। यह तालिबानी अपने हाथ में बंदूक लेकर अपना कहर बरसाने लगे इससे पूरी दुनिया में खौफ फैला हुआ है। वहीं ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें काबुल की महिलाएं (First protest of women) एक जुट होकर इन कट्टर तालिबानियों का मुकाबला कर रही हैं। यह पहला ऐसा मोर्चा है जिसमें महिलाएं तालिबानियों के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही हैं। 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तालिबानियों का अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जगह - जगह पर उनका कब्जा दिखाई दे रहा है। वह अपनी बंदूक की ताकत पर लोगों को यहां से जाने पर मजबूर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स से अपने रिप्लाई दिए हैं। जानते हैं इन रिप्लाई को। 


सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देख कई यूजर्स इन महिलाओं की ताकत को बढ़ा रहे हैं। 


एक यूजर्स ने इस वीडियो को देखते हुए ऐसा कमेंट किया है। यह वीरता है। यह सरासर हिम्मत है। वे 6 महीने बाद गोली मारने का जोखिम उठा रहे हैं जब धूल जम जाती है और दुनिया कम दिलचस्पी लेती है।



Tags:    

Similar News