छोटी बच्ची ने किया हाथी के साथ गजब का डांस , वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये हाथी पालतू है। और बता दें कि ये वीडियो किसी जू का है,जहां ये क्यूट बच्ची घूमने आई है। जब छोटी बच्ची हाथी को देखती है तो वो बहुत खुश हो जाती है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-18 10:13 GMT

सोशल मीडिया पर आज कल इंसानो के साथ साथ जानवरों के भी वीडियो वायरल हो रहें हैं। आम इंसानो की तरह क्यूट जानवरों के वीडियो भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहें है। जिनमें हाथी का वीडियो सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। वैसे तो सोशल मीडिया पर हाथी की कई अनोखी और मजेदार वीडियो आपने देखी होगी। हाथी की क्यूट हरकतों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर इसके वीडियो बेहद पसंद किये जाते हैं। ऐसा ही एक हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। जिसमें एक छोटी बच्ची हाथी के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

क्या है वीडियो में

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये हाथी पालतू है। और बता दें कि ये वीडियो किसी जू का है,जहां ये क्यूट बच्ची घूमने आई है। जब छोटी बच्ची हाथी को देखती है तो वो बहुत खुश हो जाती है। हाथी को देख कर बच्ची अचानक से डांस स्टेप करती हैं और रुक जाती है.और कुछ ही देर में हाथी ने भी बच्ची की नक़ल करनी शुरू करदी और अपने विशाल फड़फड़ाते कानों को हिलाने लगा। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ बहुत एन्जॉय कर रहें है और डांस करते हुए दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं।

यूजर्स को बेहद पसंद आया वीडियो

सोशल मीडिया पर इस क्यूट वीडियो को आईपीएस दीपांशु कापरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,'किसने बेहतर किया' ... पोस्ट होते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। अब तक हजारों यूजर्स ने वीडियो को काफी पसंद किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को लाइक करते हुए इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा 'both did well' वहीं दूसरे ने लिखा ऐसे वीडियो दिल खुश कर देते हैं।   

Tags:    

Similar News