Twitter छोड़ने की कर रहे तैयारी, तो आज ही देखें ये Alternative Apps...इनमें भी कई मजेदार फीचर्स

Twitter Alternative Apps: एलन मस्क के ऐलान कि यूजर को ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे, लोगों ने Twitter का विकल्प ढूंढना शुरू कर दिया है। ये हैं कुछ ऐप्स जो बन सकते हैं विकल्प।

Written By :  aman
Update: 2022-11-09 12:08 GMT

Twitter Alternative Apps: ट्विटर (Twitter) की कमान हाथ में आने के बाद से उसके नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) फॉर्म में दिख रहे हैं।Elon Musk ने हाल में Twitter में कई तरह के बदलाव किए हैं। कई बड़े अधिकारियों से लेकर निचले कर्मचारियों की छंटनी हो या भविष्य में इसे और अधिक व्यावसायिक बनाए जाने की प्लानिंग। हाल में दुनिया के कई बड़े एक्सपर्ट ने भी एलन मस्क के 'ब्लू टिक' वालों से 8 डॉलर वसूलने वाले फैसले का विरोध किया। अब नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क सभी Twitter यूजर्स से पैसे वसूलेंगे। 

Twitter यूजर्स से पैसे वसूलने की बात सामने आते ही दुनियाभर में इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट के इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मच गया। भारत सहित अन्य देशों के लोग शुल्क देने से बचने के लिए Twitter का विकल्प तलाशने लगे हैं। अगर, आप भी वैसे ही यूजर हैं जो ट्विटर का 'अल्टरनेटिव ऐप्स' (Twitter Alternative Apps) तलाश करने में जुटे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आइये आपको बता दें, वो 5 ऐप्स जो भविष्य में Twitter का मजबूत विकल्प हो सकते हैं। 


Koo : Koo (कू) Twitter का विकल्प बनने की रेस में सबसे आगे है। Koo भारतीय ऐप है, जो 10 भारतीय भाषाओं में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Koo भी Twitter की ही तरह एक सोशल न्यूज एंड ओपिनियन शेयरिंग माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है। यहां भी आपको ताज़ातरीन ख़बरें, दिलचस्प डेली टॉपिक्स और न्यूज अपडेट्स मिलते रहेंगे। केंद्र सरकार के कई मंत्रियों सहित बड़ी हस्तियां पहले से ही इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। अगर, आपने Twitter को छोड़ने का मन बनाया तो ये बेहतर विकल्प है। 


MitraSetu- Indian Social Media Site : Twitter से तौबा करने वाले भारतीयों के लिए 'मित्र सेतु' ऐप भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मित्र सेतु एक भारतीय सोशल मीडिया ऐप है। यह ऐप भी मैसेंजर की सुविधा के साथ आता है। MitraSetu ऐप में Users मैसेंजर का इस्तेमाल कर स्टीकर, इमेज, वीडियो तथा डाक्यूमेंट्स को दूसरे यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। यह ऐप भी यूजर को पोस्ट, पेज, मल्टीमीडिया फाइल्स तथा ग्रुप्स क्रिएट करने और पोस्ट को शेयर करने सहित कई फीचर्स उपलब्ध करवाता है।


Tooter: टुटर ऐप को भी Twitter के विकल्प के रूप में यूजर देख रहे हैं। Tooter ऐप अपने यूजर्स को शॉर्ट मैसेज (Short Message) पोस्ट करने की अनुमति देता है। इस ऐप पर इन शॉर्ट मैसेज को टुट्स कहा जाता है। यूजर इस प्लेटफॉर्म पर फोटो, टेक्स्ट और वीडियो सहित अन्य कंटेंट भी शेयर कर सकते हैं। Twitter की ही तरह इस ऐप पर भी यूजर किसी अन्य को फॉलो कर सकते हैं। आप जिन लोगों को फॉलो करेंगे उनके टुट्स आपको आपकी टाइमलाइन पर दिखेंगे। पोस्ट किए गए टुटस पर रिप्लाई का भी ऑप्शन मिलता है।


Tribel: ट्राइबल भी अन्य सोशल नेटवर्किंग ऐप की ही तरह है। Tribel एक कस्टमाइजेबल कम्युनिटी प्लेटफॉर्म है। इसकी मदद से एक यूजर दूसरे को जोड़ सकते हैं। बता दें, यह ऐप न्यूज फीड को कस्टमाइज करने की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर एक या उससे अधिक टॉपिक्स को चुन सकते हैं। ट्राइबल यूजर अपने पोस्ट के लिए टारगेट ऑडियंस को चुन सकता है।


Mastodon: मास्टोडॉन ऐप एक ओपन-सोर्स और फ्री सॉफ्टवेयर है। Mastodon यूजर्स को अपनी खुद की सोशल नेटवर्किंग साइट चलाने की अनुमति प्रदान करता है। गौरतलब है कि, ये ट्विटर जैसा ही माइक्रोब्लॉगिंग फीचर्स देता है।

Tags:    

Similar News