Twitter Controversy: भारत में ट्विटर से जुड़े विवाद, इन मामलों में फंसा Twitter

Twitter Controversy in India: ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़खानी की है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया है।

Report :  Ashish Lata
Published By :  Shivani
Update: 2021-07-06 12:14 GMT

ट्विटर की सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Twitter Controversy in India : देश में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नए आईटी नियमों (New IT Rules) को लेकर केंद्र सरकार से ट्विटर की लड़ाई लगातार जारी है। गौरतलब है कि नए आइटी नियमों को नहीं मानने के चलते ट्विटर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट से जारी नोटिस के जवाब में ट्विटर ने शपथ पत्र दायर किया था। मालूम हो कि नए आइटी नियमों की अधिसूचना 25 फरवरी को जारी हुई थी और ट्विटर सहित अन्य इंटरनेट मीडिया कंपनियों को नए नियम 25 मई तक लागू करने थे, लेकिन ट्विटर इसमें लगातार आनाकानी कर रहा था।

नक्से के साथ छेड़छाड़ (Twitter Fake India Map)

ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़खानी की है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया है। सरकार की ओर से इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सरकार इसके खिलाफ ट्विटर को नोटिस जारी करेगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मामले को लेकर ट्विटर के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

ट्विटर इंडिया के प्रमुख मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज (Twitter India CEO FIR)

भारत के नक्शे को तोड़-मरोड़कर वेबसाइट पर पोस्ट करना Twitter इंडिया के लिए मुसीबत बन गया है। भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करने पर Twitter इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर(MD) मनीष माहेश्वरी के खिलाफ यूपी के बुलंदशहर में FIR दर्ज कराई गई है। बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर पुलिस ने माहेश्वरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2) और आईटी(संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत केस दर्ज किया है। माहेश्वरी पहले से ही लोनी मामले में पुलिस के नोटिस का सामना कर रहे हैं।


'पोर्नोग्राफिक सामग्री'

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर कहा कि 'पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री' को तत्काल हटाया जाए और इस संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में ट्विटर 10 दिनों के भीतर जानकारी दे.रेखा शर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिख कर कहा है कि इस मामले की जांच की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

ट्विटर से अश्लील सामग्री हटना ने गुजारिश

ट्विटर पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री करीब दस से ज्यादा लिंक के जरिए डाली गई थी और अश्लील सामग्री के फोटो वायरल होते रहे. ट्विटर ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को जो पत्र लिखा है उसमें ट्विटर से इन लिंक को जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि पत्र लिखने के 72 घंटे के बीच इन लिंक को हटाना जरूरी है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस मामले में ट्विटर के अधिकारियों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है। इससे पहले भी लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया था।

Tags:    

Similar News