Video Viral : हैरान करने वाला है इस लड़की का स्टंट, बार- बार देखा जा रहा वीडियो

Video Viral : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो काफी हैरान करने वाला है।

Report :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-01-27 15:34 IST

सोशल मीडिया वायरल वीडियो (Social Media) 

Video Viral : सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो बहुत मजेदार होते हैं, तो कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते है। ऐसा ही हैरान करने वाला एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे की ऐसा कैसे कर लिया?, आइए जानते हैं इस क्या है इस वीडियो में 

वीडियो में क्या है

वीडियो में एक लड़की खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रही है। लड़की लगभग 30 फीट ऊंचाई तक छलांग लगाकर स्टंट कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज के एक छोर पर कुछ परफॉर्मर झूले पर झूल रहे हैं।

तभी अचानक तेजी से झूलते हुए एक लड़की करीब 30 फीट की ऊंचाई तक हवा में छलांग लगा देती है।  ये नजारा देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। बाद में लड़की  कपड़े पर लैंड करती हुई नीचे उतर जाती है।

बार - बार देख रहे यूजर्स

सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तक इस वीडियो को 8.2 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को #adrenalineblast नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग बार बार देख रहे हैं और एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद ढेरों यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। आपको ये वीडियो कैसा लगा हमें कॉमेंट कर जरूर बताएं

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Tags:    

Similar News